{"_id":"5bb3db48867a557f0e71a02a","slug":"121538513736-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नई एजेंसी करेंगी बिलिंग्,मोबाइल से बनाएगी विद्युत बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नई एजेंसी करेंगी बिलिंग्,मोबाइल से बनाएगी विद्युत बिल
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई एजेंसी करेंगी बिलिंग, मोबाइल से बनाएगी बिल
मीटर रीडरों से जमा कराएंगे 12 हजार की धरोहर राशि
कार्य छोड़ने पर वापस मिलेगी मीटर रीडरों को धरोहर जमा पूंजी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर में अक्टूबर से नई बिलिंग एजेंसी द्वारा विद्युत बिलिंग का कार्य शुरु किया जाएगा, जिसके अंतर्गत ही अब नए बिजली के बिल एंड्रॉयल मोबाइल से फोटो खींच कर बनाए जाएंगे और उक्त एजेंसी के तहत जो मीटर रीडर बिलिंग का कार्य करेंगे, उनसे कंपनी द्वारा निगम के निर्देशानुसार 12 हजार रुपये की धरोहर राशि भी जमा कराई जाएगी, जो बाद में उक्त मीटर रीडरों को वापस कर दी जाएगी।
विद्युत विभाग द्वारा अभी तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यदायी संस्था साईं कंप्यूूटर मेरठ के माध्यम से विद्युत बिलिंग का कार्य कराया जा रहा है। इस एजेंसी द्वारा वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 14 और ग्रामीण क्षेत्रों महरौनी, पाली, तालबेहट, मड़ावरा में करीब 32 मीटर रीडर काम कर रहे हैं। उक्त बिलिंग कंपनी द्वारा मीटरों की रीडरों देखकर स्पॉट बिलिंग मशीन में रीडर फीड करके बिल बनाए जाते थे, लेकिन अब इस प्रक्रिया के साथ ही बिलिंग एजेंसी में ही विद्युत निगम ने बदलाव किया और नई मोबाइल तकनीक से बिल बनाने का निर्णय लिया है। अब इस महीने अक्टूबर माह से शहरी क्षेत्र में बैंगलौर की नई बिलिंग एजेंसी से विद्युत बिलिंग का कार्य कराया जाएगा, जिससे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा अनुबंध किया गया है, इसके लिए बंगलूरू की पेस कंप्यूटर सर्विसेस अनुबंधित बिलिंग एजेंसी को बिलिंग का जिम्मा सौंपा गया है। यही एजेंसी ललितपुर के शहरी क्षेत्र में इसी माह से बिलिंग का कार्य शुरू करेगी, इसके लिए एजेंसी के अधिकारियों द्वारा विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न शहरों व मंडलों के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है, जो कुछ ही दिनों में पूर्ण कर शहर में विद्युत बिलिंग का कार्य शुरु किया जाएगा। इस नई एजेंसी के द्वारा शहर में एंड्रॉयल मोबाइल बिलिंग सेवा शुरु की जाएगी। इस सेवा के अंतर्गत उपभोक्ताओं के घरों के बाहर लगे मीटरों की फोटो खींचकर उसका डाटा फीड किया जाएगा, और ब्लू टूथ से कनेक्शन प्रिंटर की मदद से मौके पर ही बिल बनाया जाएगा। यदि उक्त फोटो युक्त मीटर को मोबाइल के डाटा में कनेक्ट नहीं किया जाएगा, तो मीटर रीडर बिल नहीं बना सकेंगे। इस नई तकनीक से बिल बनाने में विद्युत बिलिंग में गड़बड़ी की गंजाइश काफी कम रह जाएगी और काफी हद तक पारदर्शिता के साथ बिलिंग का कार्य हो सकेगा। नई बिलिंग एजेंसी द्वारा अनुभवी मीटर रीडरों को ही इससे जोड़ा जाएगा, जो विद्युत विभाग के अधिकारियों की सलाह पर तैनात किए जाएंगे। वहीं इस बार मीटर रीडरों की तैनाती करने के दौरान उक्त मीटर रीडरों से एजेंसी द्वारा विद्युत निगम के निर्देश पर बारह हजार रुपए की धरोहर राशि भी आटीजीएस, एनईएफटी, डिमांड ड्राफ्ट, नकद के माध्यम से जमा कराई जाएगी। यह धरोहर राशि जो मीटर रीडरों द्वारा स्वेच्छा से कार्य छोड़ने या फिर कंपनी द्वारा किसी कारणवश निकाले जाने पर उनको वापस कर दी जाएगी। इसके निर्देश दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के वार्णिज्य निदेशक द्वारा अधीक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता कार्यालय को दिए गए हैं।