फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पर्यटन: गोद लेकर पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना

पर्यटन: गोद लेकर पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना

Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन: गोद लेकर पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना
गोद लेकर पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना
विज्ञापन

ललितपुर।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ‘एडॉप्ट अ हेरिटेज’ योजना लागू की जा रही है। इसके तहत पर्यटन में रुचि रखने वालीं संस्थाएं या कोई भी व्यक्ति पर्यटन स्थलों को गोद लेकर इसे विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। केंद्रीय पर्यटन निदेशक द्वारा ललितपुर में पर्यटन विकास की संभावनाओं को तलाशते हुए जिले के पर्यटन को विश्व मानचित्र पर लाने का भरोसा दिलाया। देश के कुछ चुनिंदा व मुख्य पर्यटन स्थलों का पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रदर्शन भी किया गया। इस संबंध में जिले के पर्यटन व विकास में रुचि रखने वाली संस्थाओं व नागरिकों की राय भी ली गई।
ललितपुर में प्राचीन स्मारकों, पुरास्थलों, प्रसिद्ध मंदिरों, भित्तिचित्रों की कमी नहीं है। तालबेहट, बानपुर व बालाबेहट के किला, बार का चंदन वन, पाली से दस किलोमीटर आगे दूधई व विशाल नृसिंह प्रतिमा, चांदपुर, जहाजपुर, पाली में नीलकंठेश्वर मंदिर, पंडुवन, करकरावल, देवगढ़, च्यवन आश्रम, धौजरी में रणछोण धाम, मदनपुर, बालाबेहट, अमझरा घाटी, बंदरगुढ़ा आदि महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। लेकिन, जिले में अधिकांश पर्यटन स्थलों का काफी बुरा हाल है, जहां न तो पर्यटकों के लिए कोई सुविधाएं ही उपलब्ध कराई गई हैं। लेकिन अब जनपद में केंद्रीय पर्यटन निदेशक आशिमा मेहरोत्रा की विजिट से पर्यटन स्थलों के विकास की आस जागी है। उन्होंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और पर्यटन से जुड़े स्थानीय लोगों, होटल संचालकों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से जिले के पर्यटन को विकसित करने के संबंध में राय ली गई, जहां सभी ने अपना विजन देकर पर्यटन क्षेत्रों के विकास की योजना बताई। उनका जनपद में आने का उद्देश्य ग्राम स्वराज योजना के तहत कार्यक्रम में शामिल होकर जिले के पर्यटन के बारे में जानकारी जुटाना और लोगों को पर्यटन क्षेत्रों को गोद लेकर विकसित करने की योजना बताना था। इसके तहत ललितपुर में पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए पर्यटन में रुचि रखने वाली संस्थाएं, नागरिक गोद ले सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि ललितपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूर ऑपरेटर्स को बुलाए जाएंगे और पैकेज में देवगढ़ को शामिल करें। उन्होंने नागरिकों व संस्थाओं, होटल संचालकों आदि से पर्यटन के लिए सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पावर प्वाइंट के माध्यम से देश के कुछ चुनिंदा पर्यटन स्थलों के विकास के मॉडल का भी प्रदर्शन कर पर्यटन संबंधी जानकारी दी। उन्होंने होटल संचालकों को टूरिस्टों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं देने को कहा। जनपद के हस्तशिल्प उद्योग, हथकरघा साड़ी उद्योग को स्थापित करने को कहा। यहां तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्षा मुक्ता सोनी ने तालबेहट में मानसरोवर झील में पर्यटन वोट क्लब के लिए उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

वहीं, इंटैक संस्था द्वारा जिले की पर्यटन धरोहरों को निखारने के लिए ज्ञापन दिया और पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल ने पर्यटन के संबंध में अपनी एक 15 से 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई। अन्य संस्थाओं, नागरिकों व पर्यटन स्थलों से संबंधित लोगों ने भी पर्यटन के विकास के लिए अपनी राय रखी। केंद्रीय पर्यटन निदेशक ने यहां जनपद के पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को लुभाने के लिए हवाई अड्डे के संबंध में भी कम्यूूनेट करने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य पर्यटन विभाग, एएसआई और केंद्रीय पर्यटन विभाग एकसाथ पर्यटन का विकास करेगा, पर्यटन के विकास में कहीं कोई अड़ंगा नहीं आने दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिले के पर्यटन को विश्व मानचित्र के पोर्टल पर स्थान दिया जाएगा। पर्यटन विकास के लिए एक हाई लेबल कमेटी बनाई जाएगी, जो पर्यटन के विकास में कमियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed