{"_id":"69c4294305595fef010558c3","slug":"12-thousand-wheat-five-to-six-thousand-quintals-of-peas-are-arriving-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-153736-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गेहूं 12 हजार, मटर की आवक हो रही पांच से छह हजार क्विंटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गेहूं 12 हजार, मटर की आवक हो रही पांच से छह हजार क्विंटल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गेहूं की कटाई होने के साथ ही अब मंडी में गेहूं की आवक होने लगी है। वहीं, मटर की आवक कम हो रही है। हालांकि अगले माह में मंडी खुलने पर गेहूं की आवक अधिक होने की उम्मीद है।
जनपद में गेहूं की कटाई हो रही है लेकिन बीते पांच दिन पहले भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल खराब हो गई थी, जबकि अधिकांश जगह खड़ी व कटी फसल में नमी आ गई थी। इसके चलते, किसान फसल सूखने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद थ्रेसिंग कराने के बाद मंडी में बेचने के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में गल्ला मंडी में अभी गेहूं की आवक बढ़ी तो है लेकिन अभी कम ही आ रही है।
गल्ला मंडी में गेहूं की आवक 10 से 12 हजार क्विंटल, मटर की आवक पांच से छह हजार क्विंटल, मसूर की आवक ढाई से तीन हजार क्विंटल और चने की आवक अभी एक हजार क्विंटल तक ही हो रही है। वहीं, जवा और सरसों की आवक भी लगभग पांच-पांच सौ क्विंटल हो रही है। वहीं, गल्ला मंडी में गेहूं के रेट 1950 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल, चने के भाव 4800 से 5200 रुपये, हरी मटर के भाव 4200 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल, सफेद मटर के भाव 3700 से 4200 रुपये, छोटी मसूर के भाव सात हजार से 7800 रुपये, बड़ी मसूर का भाव छह हजार से 6200 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों के भाव 5800 से 6400 रुपये और जौ के भाव दो हजार से 2200 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
विज्ञापन
आज से पांच तक बंद रहेगी गल्ला मंडी
मार्च क्लोजिंग और त्योहारों पर अवकाश के चलते गल्ला मंडी 26 मार्च से पांच अप्रैल तक बंद रहेगी। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए परेशान होना पड़ सकता है।