फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   12 objections came from teachers of surplus schools

Lalitpur News: सरप्लस विद्यालयों के शिक्षकों की आईं 12 आपत्तियां

Sun, 01 Sep 2024 04:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
12 objections came from teachers of surplus schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई सरप्लस समायोजन प्रक्रिया को लेकर दो सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। अब तक 12 आपत्तियां सरप्लस शिक्षिक-शिक्षिकाओं ने दर्ज कराई है। सबसे ज्यादा आपत्तियां छात्रांकन में भिन्नता को लेकर है। तीन से चार सितंबर तक इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

यहां 1357 परिषदीय और कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें 1.36 लाख छात्र-छात्राएं हैं। शासन ने विद्यालयों में शिक्षक तैनात करने के मानक तय कर रखे हैं। प्राइमरी स्कूलों में 30 छात्रों पर एक शिक्षक, जूनियर हाईस्कूल में 35 छात्रों पर एक शिक्षक तैनात करने की व्यवस्था है। प्राइमरी स्कूलों में 150 छात्रांकन पर एक हेडमास्टर और जूनियर विद्यालयों में 105 छात्रांकन पर एक हेड तैनात करने का मानक है। हाल में शासन ने सरप्लस वाले विद्यालयों में समायोजन की प्रक्रिया शुरू की। 28 अगस्त को 59 विद्यालयों की सूची जारी की गई। समायोजन को लेकर 29 अगस्त से दो सितंबर तक सरप्लस शिक्षक-शिक्षिकाओं से आपत्ति मांगी गई थी। शनिवार तक 12 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आपत्ति दर्ज कराई। सबसे ज्यादा आपत्तियां विद्यालयों में छात्रांकन में भिन्नता को लेकर है। आपत्तियां आने के बाद 3 से 4 सितंबर तक इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि सरप्लस शिक्षक-शिक्षिकाओं से आपत्तियां मांगी गई हैं। इनके निस्तारण के बाद आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed