{"_id":"678ff35313a72bb23101ac87","slug":"12-meter-wide-foot-overbridge-will-be-built-with-rs-8-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-128079-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आठ करोड़ से बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आठ करोड़ से बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे आठ करोड़ की लागत से स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर नया फुट ओवरब्रिज बना रहा है। जो चारों प्लेटफार्म पर एक-दूसरे से जोड़ेगा। जिससे यात्रियों को आने-जाने में सुविधा होगी।
रेलवे स्टेशन पर बीना और झांसी एंड की ओर प्लेटफार्म संख्या एक की लंबाई बढ़ाई गई है, तो वहीं, रेलवे द्वारा इस प्लेटफार्म के दोनों ओर टिन शेड भी लगाए जा रहे हैं, जबकि यात्रियों को बैठने के लिए यहां बेंच व खंभा के पास स्टूल भी स्थापित कराए जा रहे हैं। वहीं, अभी तक रेलवे स्टेशन पर थाना जीआरपी के सामने चारों प्लेटफार्म को जोड़ने वाला स्लोपयुक्त नया फुट ओवरब्रिज एक वर्ष पहले ही तैयार किया गया था। जबकि आरपीएफ थाने के पास पुराना सीढ़ीनुमा फुट ओवरब्रिज स्थित है, तो प्लेटफार्म संख्या एक और दो व तीन को जोड़ता है। इस एफओबी के दूसरी ओर एस्केलेटर भी लगे हैं, जो सिर्फ फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने के लिए ही बनाए गए हैं, जबकि यात्रियों को दूसरी ओर प्लेटफार्म पर उतरने के लिए सीढि़यों का ही उपयोग करना होता है।
अब रेलवे द्वारा नए स्टेशन भवन के पास बीना एंड की ओर एक और नया बारह मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है, जिसका काम भी रेलवे द्वारा शुरू कर दिया गया है। इसके लिए फाउंडेशन बनाने के लिए मंगलवार को प्लेटफार्म संख्या एक पर यहां जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे खोदे जा रहे हैं। यह फुट ओवरब्रिज प्लेटफार्म संख्या एक, प्लेटफार्म संख्या दो व तीन और प्लेटफार्म संख्या चार को एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा। इस फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने और उतरने के लिए अलग-अलग सीढ़ियां होंगी, जबकि प्लेटफार्म एक, दो व तीन पर इस फुट ओवरब्रिज के दूसरी ओर लिफ्ट लगाई जाएगी। ओवरब्रिज एक वर्ष में बनकर तैयार हो सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रेलवे स्टेशन पर नए स्टेशन भवन के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। -मनोज कुमार, पीआरओ