फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   विद्यार्थियों को पहली बार मिली जनवरी माह में छात्रवृति

विद्यार्थियों को पहली बार मिली जनवरी माह में छात्रवृति

Mon, 28 Jan 2019 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पहली बार मिली जनवरी माह में छात्रवृति
विद्यार्थियों को पहली बार मिली जनवरी में छात्रवृत्ति
विज्ञापन

ललितपुर। जीआईसी के सभागार में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए। वक्ताओं ने कहा कि योगी सरकार ने जनवरी माह में ही छात्रवृत्ति का वितरण किया है। इससे सरकार के कामकाज को समझा जा सकता है।

कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करने वाले अनुसूूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनका विरतण प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने अपने कर-कमलों से किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने बताया कि वर्ष 2018-19 में जनपद से 38336 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन सब्मिट किये थे। विभिन्न स्तरों की स्कूटनी के उपरान्त पात्र पाये गए 32342 छात्रों को समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के द्वारा शासन द्वारा निर्धारित नीति के अनुसार डीबीटी के माध्यम से छात्रों के खाते में धनराशि 24 जनवरी को अंतरित की गई। छात्रवृत्ति की छात्रवार सूचियां जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से सम्बंधित विद्यालयों को उपलब्ध करायी गईं हैं। विद्यालय एवं संस्थानों में भी छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण प्रमाण पत्र वितरित किये गए हैं। डीएम मानवेन्द्र सिंह ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे पूरी लगन एवं मेहनत के साथ आगामी परीक्षाओं की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। विधायक रामरतन कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा छात्रवृत्ति पात्रता की आय लिमिट शासन द्वारा 02 लाख रुपए किये जाने एवं छात्रवृत्ति की धनराशि पूर्वदशम में 2150 के स्थान पर 3000 रुपए प्रति छात्र किये जाने की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में छात्रों को माह जनवरी में ही छात्रवृत्ति प्राप्त हो गई है, जिससे वह अपने शैक्षणिक क्रियाकलाप बगैर किसी आर्थिक अड़चन के पूरी कर सके। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी व मुख्य विकास अधिकारी वीपी पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर घनश्याम वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने प्रतिभाग किया। संचालन समाज कल्याण विभाग के लेखाकार दयाशंकर गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम मलिक ने सभी आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed