फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शहर में गंदगी एवं अतिक्रमण देख भड़के डीएम

शहर में गंदगी एवं अतिक्रमण देख भड़के डीएम

Fri, 02 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शहर में गंदगी एवं अतिक्रमण देख भड़के डीएम
शहर में गंदगी और अतिक्रमण देख भड़के डीएम
विज्ञापन

ललितपुर।
बृहस्पतिवार को डीएम ने शहर की साफ-सफाई की हकीकत जानने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी और अतिक्रमण पाया। जिस पर उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए।

बीते माह जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शहर का निरीक्षण कर पाई गई कमियों को ठीक करने के लिए निर्देशित किया था। इसके अनुपालन में कराए गए काम की सच्चाई जानने के लिए डीएम मानवेंद्र सिंह ने उन्हीं जगहों का निरीक्षण किया। सुपर मार्केट से सटे मां कर्माबाई नगर में शराब की दुकान होने की वजह से फैल रही गंदगी को देखा। इसके बाद यहां से महिला थाने के पास बने प्रसाधन केंद्र की ओर रुख किया। यहां प्रसाधन केंद्र में गंदगी पाई। जेल चौराहे के पास प्रसाधन केंद्र में भी लगभग ऐसी ही स्थिति थी। वहीं, समीप में बने सार्वजनिक शौचालय में पाइप व गेट का अभाव पाया। जिस पर उन्होंने शौचालय को ठीक कराने और प्रसाधन केंद्र में टाईल्स लगवाने के निर्देश दिए। सड़क पर भवन सामग्री पड़ी होने पर उसे हटवाने के निर्देश दिए। कुछ कदम की दूरी पर ब्याना नाले में भी जगह-जगह गंदगी पाई गई। टंचिंग ग्राउंड के सामने शराब की दुकान के पास प्लास्टिक कचरा जहां-तहां फैला नजर आया। जिस पर उन्होंने दो टूक कह दिया कि दुकानदार अपनी दुकान में शराब नहीं पिलाएगा। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित दुकान का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने सड़क पर जानवर बांधने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। खिरकापुरा मुहल्ले में खुले में शौच पर रोक लगाने के लिए बीस सीटर शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। शहजाद नदी पुल के पास लगी मांस की दुकानों को दूसरी जगह व्यवस्थित करने के लिए व्यापारियों की बैठक बुलाने को कहा। सावरकर चौक पर शहर में वनवे की व्यवस्था को देखते हुए कहा कि आसपास पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकानदार और व्यापारी की बैठक बुलवाई जाए। सड़कों पर कटिंग के मामले में उन्होंने विद्युत विभाग, जल संस्थान, दूरसंचार विभाग, निजी कंपनी व निर्माण एजेंसियों की बैठक में स्पष्ट गाइड लाइन तैयार की जाए, जिससे सड़कें टिकाऊ रह सकें। जब वह नगर पालिका के तलघर में चल रही वाहन पार्किंग को देखने पहुंचे तो अचानक बिजली गुल हो गई। जिस पर उन्होंने तलघर में पर्याप्त रोशनी का इंतजाम करने के निर्देश ईओ को दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed