फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   राज्यमंत्री ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा

राज्यमंत्री ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा

Sun, 28 Jan 2018 02:25 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा
तिरंगा फहराया, गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मनोहरलाल कोरी श्रम सेवायोजन राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने वर्ष 2018 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जवाहर नवोदय दैलवारा प्रथम स्थान पर रहा।
सुबह नौ बजे जब तृतीय कमांडर वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस परेड की टोलियां रंग बिरंगे परिधानों में सजी टोलियां आई तो उपस्थित दर्शकों ने उनका तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत परेड के प्रथम कमांडर पुलिस उपाधीक्षक विनोद सिंह क्षेत्राधिकारी महरौनी व द्वितीय कमांडर अतुल कुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक ने भी मैदान में प्रवेश किया। पुलिस अधीक्षक सलमानताज पाटील ने ने पुलिस बल से प्रथम सलामी ली। इसके उपरांत मुख्य अतिथि मनोहरलाल पंथ श्रम सेवायोजन राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने ध्वजारोहण किया। फायर सर्विस द्वारा खूबसूरत जल तिरंगा बनाया गया जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान बज्र वाहन पर चालक राजा सिंह, आरक्षी महेंद्र पाल सिंह आधुनिक शस्त्र लिए खड़े थे। वहीं, यातायात वाहन पर उप निरीक्षक नासिर अली व चालक दीपक कुमार थे। बैंड की मधुर धुन प्रस्तुत करने के लिए आरक्षी शिशुपाल बैंड मेरर तैतीस वाहिनी पीएसी झांसी, राजकुमार, मास्टर संतोष, आशाराम, महेश कुमार थे। जब परेड ने तीन बार हर्ष फायर की कार्रवाई की तो पुलिस लाइन परिसर गोलियों की आवाज से गूंज उठा। प्रथम कमांडर के आदेश पर मंच से गुजरते समय रैतिक पुलिस परेड ने मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस का संकल्प कराया। इस दौरान राज्यमंत्री ने सभी को पावन पर्व की बधाई देते हुए पुलिस लाइन के गेट नंबर दो की मरम्मत व पुलिस लाइन की सड़क के निर्माण के लिए अपनी निधि से बनवाने की घोषणा की। सर्वोत्तम मार्च पास्ट के लिए प्रथम टोली नंबर तीन आरक्षी पुलिस टोली के कमांडर अजय कुमार को शील्ड प्रदान की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक नृत्य राई रामरतन के बच्चों ने प्रस्तुत किया। एसडीएस के बच्चों ने देश भक्ति प्रस्तुति, नवोदय के बच्चों ने समूह गान, देशभक्ति रीमिक्स, रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल व बम्हौरी बहादुर सिंह स्कूल के बच्चों ने पीटी का प्रदर्शन किया। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा प्रथम, रामरतन विद्या मंदिर द्वितीय, रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बम्हौरी बहादुर सिंह की पीटी टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

------------
सीओ तालबेहट और देवेश उपाध्याय को किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह पुलिस उपाधीक्षक तालबेहट अरूण कुमार सिंह को दिया। उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह उप निरीक्षक देवेश कुमार उपाध्याय को प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र उप निरीक्षक शशांक राजपूत प्रभारी सर्विलांस सेल, स्वाट टीम, उप निरीक्षक रामसहाय पटेल थानाध्यक्ष बार एवं आरक्षी अजमत उल्ला अपराध शाखा को प्रदान किया गया। इसके अलावा वीरता पुरस्कार के रूप में ग्राम पिपरई निवासिनी उपासना यादव को साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने गले से मंगल सूत्र छीनने वाले मुल्जिम को साहस दिखाते हुए जनता की सहायता से पकड़ते हुए पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सहरिया बच्चों को बताई पुलिस की कार्यप्रणाली
पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने पिछड़े बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान कबूतरा जाति के बच्चों और सहरिया बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली और उससे संबंधित कामकाज को बताया गया। वहीं, बच्चों को पुलिस में भर्ती होने के लिए संभावित कदमों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed