{"_id":"5a5a66034f1c1bac3f8b4bef","slug":"11515873795-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन: जिलाधिकारी ने समोगर गांव में लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन: जिलाधिकारी ने समोगर गांव में लगाई चौपाल
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा के कामों का किया भौतिक सत्यापन
ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं सुनने और विकास की हकीकत को देखने के लिए लगाई जा रही शीतकालीन चौपालों के क्रम में शुक्रवार को महरौनी तहसील के समोगर गांव में निरीक्षण किया गया। चौपाल में डीएम ने ग्राम में मनरेगा के अंर्तगत कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।
सत्यापन के दौरान बृजनन्दन पुत्र रल्ली के सिंचाई कूप निर्माण का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा छक्की काछी के खेत से श्री बुद्धू काछी के खेत तक निर्मित गूल का निरीक्षण किया गया। अंत में जिलाधिकारी ने ग्राम समोगर में प्याऊ बाबा के पास निर्मित तलैया का निरीक्षण किया, इसमें मनरेगा के तहत कार्य कराया गया था। जिलाधिकारी ने कराए गए कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया तथा उपजिलाधिकारी महरौनी को निर्देशित किया कि मनरेगा के तहत कराए गए सभी कार्यों की जांच तहसील स्तर कर्मचारी के माध्यम से कराई जाए। इसके उपरांत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण किया। चौपाल में ग्रामवासियों ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत की गई, इस पर जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी देवेन्द्र प्रताप, उप जिलाधिकारी, महरौनी धीरेंद्र प्रताप, परियोजना निदेशक बीआर वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता उपस्थित रहे।