फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सेंसर बोर्ड का दफ्तर हर गली कूंचे में तो नहीं खोल सकते: मुराद

सेंसर बोर्ड का दफ्तर हर गली कूंचे में तो नहीं खोल सकते: मुराद

Mon, 20 Nov 2017 02:07 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड का दफ्तर हर गली कूंचे में तो नहीं खोल सकते: मुराद
पद्मावती फिल्म देखेंगे तो फख्र करेंगे राजपूत : मुराद
विज्ञापन

ललितपुर। सिने अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि पद्मावती फिल्म में राजपूतों के चरित्र, वीरता, आहुति को दर्शाया गया है। फिल्म में वीरता का जो वर्णन किया है उसे आज तक अन्य किसी फिल्म में नहीं दर्शाया गया है। जो लोग पद्मावती फिल्म का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने पिक्चर ही नहीं देखी है। जब यह रिलीज होगी तो राजपूतों का सीना फख्र से चौड़ा हो जाएगा।
हमारे यहां प्रजातंत्र है। जब आंतकवादी अजमल कसाब गोलियां बरसा रहा था तो उसे सभी ने टेलीविजन पर देखा था। इसके बावजूद सरकार ने उसे अपनी बात कहने का पूरा मौका दिया है। यदि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली कुछ कह रहे हैं तो उनकी भी बात सुनी जानी चाहिए। एक तरफ कलाकारों को जहां जान का खतरा है, कोई नाक, गला काटने की बात कह रहा है। वहीं, उन्होंने इस फिल्म में अपना खून पसीना लगाया है। इस फिल्म को हॉलीवुड की पिक्चर से कम नहीं आंका जा सकता है। वह नगर पालिका परिषद की निर्दलीय उम्मीदवार कमला देवी के समर्थन में प्रचार करने ललितपुर आए थे।
विज्ञापन

झांसी रोड स्थित होटल में पत्रकारवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सिने अभिनेता रजा पृथ्वीराज कपूर जब फिल्म के सेट पर आते थे तो वह कहते थे अकबर को अभी मेरे अंदर आने दो। आज की तकनीक आधुनिक हुई है पर लेखनी में गिरावट आई है। फिल्मों में पहले छोटे-छोटे डायलॉग होते थे, जैसे कितने आदमी थे, तुम्हारा नाम क्या है बसंती, मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता आदि शामिल हैं। थियेटर में आज संवाददाता की मौजूदगी का अहसास नहीं होता है। पटकथा में शरीर तो है, लेकिन आत्मा दिखाई नहीं देती है। आज के संवाददाता भाषा पर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात चुनाव में पद्मावती फिल्म के विरोध का लाभ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पद्मावती फिल्म में जलालुउद्दीन खिलजी किरदार के रूप में है। भाजपा द्वारा विरोध किए जाने के जवाब में उन्होंने कहा कि जब किसी ने फिल्म ही देखी नहीं है तो विरोध का क्या मतलब है? दाउद व दुबई का पैसा लगा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो यह आरोप लगा रहे हैं, वह इसे साबित कर दें। विरोध करने वालों को फिल्म दिखाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तरीका गलत है। क्या सेंसर बोर्ड का दफ्तर हर गली कूंचों में खुलेगा? सेंसर बोर्ड यह जानता है कि उसे फिल्म से क्या रखना है और क्या इससे अलग करना है? राम मंदिर निर्माण में श्रीश्री रविशंकर की मध्यस्थता के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वमान्य होगा। हालांकि, वह इस मामले में चल रही बातचीत पर सकारात्मक दिखे। पत्रकारवार्ता में पूर्व सदर विधायक रमेश कुशवाहा मौजूद थे।

राजनीति के नहीं काबिल
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर नागरिक का हक प्रचार करना है। राजनीतिक दल फिल्मी हस्तियों को यदि प्रचार में इस्तेमाल कर रहे हैं तो गलत क्या है? सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा से जुड़े हैं, लेकिन जब उन्हें नीतियां गलत लगती है तो वह अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। उनके पास पद नहीं है लेकिन कद तो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed