फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   देवगढ़ ओवरब्रिज: कल से बदले रुट से निकाले जाएंगे भारी वाहन

देवगढ़ ओवरब्रिज: कल से बदले रुट से निकाले जाएंगे भारी वाहन

Fri, 08 Mar 2019 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
देवगढ़ ओवरब्रिज: कल से बदले रुट से निकाले जाएंगे भारी वाहन
देवगढ़ ओवरब्रिज: कल से बदले रूट से जाएंगे भारी वाहन
विज्ञापन

ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के काम में होने के साथ ही भारी वाहनों को कल (शनिवार) से बदले रूट से निकाला जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ हुई बैठक में सिद्धन बाईपास का रूट निर्धारित किया गया है। सेतु निगम के सुझाव पर यातायात पुलिस भारी वाहनों के लिए देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से पांच सौ मीटर पहले सड़क बंद कर देगी और बदले रूट से भारी वाहन निकाले जाएंगे।
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे इंतजार के बाद ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू हो रहा है। इस कार्य के शुरू होने के दौरान रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर नेहरू नगर की ओर सेतु निगम द्वारा बीच सड़क पर ओवरब्रिज के पिलर के लिए गड्ढे खुदाई का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस कारण सेतु निगम द्वारा जिला प्रशासन से विभिन्न प्रकार के भारी वाहनों के लिए रूट डावर्जन किए जाने को पत्राचार किया था। सेतु निगम के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में यहां यातायात व्यवस्था बनाने पर वार्ता हुई। इसमें ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों के लिए बाल संरक्षण गृह और राजकीय पुरातत्व संग्रहालय वाली सिद्धन बाईपास सड़क से रूट डायवर्जन करने का निर्णय लिया गया और यातायात विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस को रूट डायवर्जन करने को कहा गया। यातायाता विभाग द्वारा शनिवार को देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से जुगपुरा की ओर करीब पांच सौ मीटर पहले देवगढ़ रोड को बैरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया जाएगा और भारी वाहनों की आवाजाही के लिए सिद्धन बाईपास से जाने के लिए इंडीकेशन बोर्ड लगवाए जाएंगे। वहीं, सेतु निगम द्वारा हल्के वाहनों के निकलने के लिए यहां सर्विस रोड को सुचारु कराया जाएगा।
विज्ञापन


बदले रूट के गड्ढे बनेंगे चुनौती
ओवरब्रिज निर्माण का कार्य होने के दौरान भले ही भारी वाहनों को बदले हुए रूट सिद्धन बाईपास से निकाला जाएगा, लेकिन सिद्धन रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से भारी वाहनों के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। जबकि, बाईपास रोड पर ही कई जगह मिट्टी भी परेशानी का सबब बनी हुई है। हालांकि, सेतु निगम के अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग को रूट बदलने के लिए गड्ढे ठीक करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निगम द्वारा देवगढ़ रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज का काम शुरू किया जा रहा है, जिस पर उनके प्रस्ताव के अनुसार शनिवार से भारी वाहनों के लिए सिद्धन बाईपास रोड से निकाला जाएगा और देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पहले नेहरू नगर की ओर की सड़क करीब पांच सौ मीटर पूर्व बंद कर दी जाएगी। इसके लिए रूट डायवर्जन के इंडीकेशन बोर्ड भी लगवाए जाएंगे।
- आशुतोष मिश्रा, प्रभारी यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed