फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   परिषदीय विद्यालयों के वार्षिक परीक्षा परिणाम हुए घोषित

परिषदीय विद्यालयों के वार्षिक परीक्षा परिणाम हुए घोषित

Thu, 29 Mar 2018 03:35 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 03:35 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के वार्षिक परीक्षा परिणाम हुए घोषित
जीतेश, आराधना और नसरा ने पाया कक्षा में प्रथम स्थान
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के अंक पत्र वितरण होना शुरू हो गए हैं। इसी शुरुआत नगर क्षेत्र के विद्यालयों से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को अंक पत्र वितरित कर कर दी है।

परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 2018 के अंकपत्र वितरण का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बुधवार को नगर क्षेत्र से कर दी है। नगर क्षेत्र में संचालित परिषदीय विद्यालयों प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन और प्राथमिक विद्यालय तलैयापुरा के छात्र-छात्राओं को बीएसए द्वारा अंक पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर बीएसए ने कहा कि सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के कारण आज कक्षोन्नति पाई है। प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन के 152 बच्चों, प्राथमिक विद्यालय तलैयापुरा के 118 बच्चों और उच्च प्राथमिक सिविल लाइन के 134 बच्चों को परीक्षाफल विरण किया गए। बीएसए द्वारा कक्षा पांच और कक्षा आठ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन के जीतेश ने प्रथम स्थान, आशीष ने द्वितीय व चांदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन की छात्रा आरधना विश्वकर्मा ने प्रथम, रिंकी विश्वकर्मा ने द्वितीय और नीतेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय तलैयापुरा की नसरा ने प्रथम, डोली कुशवाहा ने द्वितीय और अल्सिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह, सह-समन्वयक संजय कुमार श्रीवास्तव, शिवदत्त विदुआ, संकुल प्रभारी असद खां, कमल कुशवाहा, कमला त्रिपाठी, रेशमा बेगम, तरन्नुम जहॉ, शाहीन समी, रीना परवीन, आकांक्षा श्रीवास्तव, हरीशंकर झां, नैनिका जैन व अमरीन बानों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed