फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जनपद की बेटियों ने क्रिकेट में दिखाया कमाल

जनपद की बेटियों ने क्रिकेट में दिखाया कमाल

Tue, 24 Oct 2017 01:43 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
जनपद की बेटियों ने क्रिकेट में दिखाया कमाल
खुशबू की शानदार पारी से जीता टीकमगढ़
विज्ञापन


ललितपुर। मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा सागर यूनीवर्सिटी ग्राउंड पर अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मैच टीकमगढ़ और दमोह के मध्य खेला गया। मुकाबले में टीकमगढ़ टीम की ओर से खेल रही जनपद की महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दमोह को 114 रनाें से पराजित कर दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करनी वाली खुशबू वर्मा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

टीकमगढ़ टीम की कप्तानी कर रही ललितपुर की महिला खिलाड़ी कीर्ति रैकवार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवरों में पांच विकेट खोकर 147 रन बनाए। मुकाबले में खुशबू वर्मा ने सर्वाधिक 93 रन बनाए। ललितपुर की अन्य खिलाड़ियों में शिवानी ठाकुर, महिमा मिश्रा व प्रतिभा समेत टीकमगढ़ की फिजा, तमन्ना ने 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 147 रन बनाएं। वहीं टीकमगढ़ की टीम की ओर से ललितपुर की बालिका खिलाड़ी शिवानी ठाकुर ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। ललितपुर की खुशबू वर्मा और कप्तान कीर्ति रैकवार ने दो-दो विकेट लिए। टीकमगढ़ की तमन्ना ने एक विकेट लिया। वहीं दूसरी ओर लक्ष्य का पीछा करते हुये दमोह की टीम 20 ओवर में मात्र 33 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। इस अवसर पर जिला खेलकूद एसोसिएशन के अध्यक्ष मो.नसीम, टीकमगढ़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव हजरत अली, सचिव पवन परमार, रामप्रताप सिंह, वसुंधरा राजे, मैच में एंपायर सद्दाम खान, हमजा खान रहे। सागर डिवीजन के अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, मध्य प्रदेश के पूर्व क्रिकेटर साजिद खान के अलावा अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed