फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   तीन सौ से कम मतदाता वाले बूथ होंगे मर्ज

तीन सौ से कम मतदाता वाले बूथ होंगे मर्ज

Fri, 06 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
तीन सौ से कम मतदाता वाले बूथ होंगे मर्ज
तीन सौ से कम मतदाता वाले बूथ होंगे मर्ज
विज्ञापन

ललितपुर।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अफसरों की बैठक में प्रत्येक मतदान स्थल की जांच करते हुए लिस्ट को आयोग की वेबसाइट पर फीड कराने के निर्देश दिए गए। उधर, डीएम ने बताया कि 300 से कम मतदाता वाले बूथों को 02 किमी की परिधि में रहते हुए अन्य मतदान स्थलों में मर्ज किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने उपस्थित जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराये जा रहे मतदान स्थलोें के सम्भाजन एवं भौतिक सत्यापन के संबंध में दिशा-निर्देशों से उपस्थित प्रतिनिधियों एवं अफसरों को अवगत कराया गया। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बैठक के एजेंडा बिंदु को पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि मतदान स्थलों के सम्भाजन संबंधी प्रस्तुत किये गये प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए 1400 से अधिक मतदाता वाले मतदान स्थलों को सम्भाजित करने, 1400 से अधिक वाले बूथ के उसी मतदान केंद्र पर अन्य बूथ में यदि कम मतदान है तो उसमें मर्ज किये जाने के निर्देश हैं। इसी तरह 300 से कम मतदाता वाले बूथों को 02 किमी की परिधि में रहते हुए अन्य मतदान स्थलों में मर्ज किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। 300 से कम मतदाताओं वाले मतदान स्थलों को यदि नहीं तोड़ा जाता है तो उनके संबंध में स्पष्ट औचित्य/कारण का उल्लेख किया जाना आवश्यक है। किसी गांव/मजरे/मुहल्ले के लोगों को 02 किमी से अधिक दूरी पर मतदान करने के लिए जाना पड़ता है और उनकी संख्या 300 या अधिक है तो ऐसे मतदाताओं के लिए मतदान स्थल स्थापित किये जाने के निर्देश दिए हैं। आयोग के निर्देशानुसार मतदान स्थलों के भौतिक सत्यापन के दौरान प्रत्येक मतदान स्थल की जांच/भौतिक सत्यापन करते हुए निर्धारित चैक लिस्ट तैयार करने के साथ उस चैक लिस्ट को आयोग की वेबसाइट पर पीएस बैरिफिकेशन में फीडिंग की कार्रवाई तत्काल पूर्ण कर ली जाए। जिलाधिकारी ने आयोग के निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करने एवं दिये गये निर्देशानुसार ही मतदान स्थलों के संभाजन की कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed