फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   स्वच्छता के साथ मनाया जाएगा शिक्षक दिवस

स्वच्छता के साथ मनाया जाएगा शिक्षक दिवस

Sun, 03 Sep 2017 02:16 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता के साथ मनाया जाएगा शिक्षक दिवस
स्वच्छता के साथ मनेगा शिक्षक दिवस
विज्ञापन

ललितपुर।
देश में मोदी और प्रदेश में योगी द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए बच्चों को विशेष तौर पर आगे किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए किसी विशेष दिवस व जयंती पर विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी दिनों में 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भी विद्यालयों में इसी तरह के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, जिसके संबंध में मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा शिक्षा विभाग को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
भारत सरकार मानव संसाधन मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव ने उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशक को गत दिवस पत्र जारी किया है। इसमें शासन ने स्वच्छता के संबंध में सरकारी व गैर सरकारी समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय वर्ग की प्रदेश स्तरीय पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। तीनों वर्ग की प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीनों प्रतिभागियों को दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तर से किया जाना है। इस दौरान तीनों वर्गों के विद्यालयों में विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 01 से 05 तक के वर्ग के बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसका शीर्षक ‘मेरे सपनों का स्वच्छ भारत’ रहेगा। इसके अलावा अन्य दोनों वर्गों कक्षा 06 से 08 तक और कक्षा 09 से 12वीं तक के वर्ग में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसका शीर्षक ‘मैं स्वच्छ भारत के लिए क्या करुंगा या करुंगी’ रहेगा। विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के बाद 11 सितंबर को समस्त जनपद स्तर पर और फिर 18 सितंबर को प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जानी है।
विज्ञापन


योगी ने भी तय किए कार्यक्रम
भारत सरकार के निर्देशन पर आयोजित प्रतियोगिता के अलावा भी 05 सितंबर को समस्त विद्यालयों में अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जो प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देशन पर आयोजित किए जाने है। गौरतलब है स्वच्छ भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य देश को खुले में शौच मुक्त बनाना है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के 30 जनपदों, जिसमें ललितपुर जनपद भी शामिल है, इनको सितंबर 2017 तक खुले में शौच मुक्त बनाना है। वहीं, प्रदेश के बकाया अन्य जनपदों को भी 02 अक्टूबर 2017 तक खुले में शौच मुक्त बनाना है। इसी के मद्देनजर प्रदेश के समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसमें विद्यालयों के द्वारा स्वच्छता रैली निकाली जाएगी, स्वच्छता व्ययवस्था पर निगरानी रखने के लिए 10 बच्चों की निगरानी समिति का भी गठन किया जाएगा। इसके अलावा इसमें सबसे अहम व मुख्य कार्यक्रम शौचालय मांग पत्र का रहेगा, जिसमें कक्षा 05 से 12वीं तक के समस्त छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों को एक पत्र लिखेंगे, जिसमें वह अपने पिता व अभिभावकों को घर में शौचालय बनाने की जिद करेंगे। इसलिए इस पत्र को बच्चों की जिद पत्र का नाम भी दिया गया है। यह जिद्द पत्र बच्चे अपने पूज्य पिताजी को संबोधित करेगें। इसमें बच्चे अपने पिता को खुले में शौच जाने से होने वाली बीमारियों, खुले में जाने से परिवार की महिलाओं व वृद्धों को होने वाली समस्याओं आदि से अवगत कराएंगे और अन्य बातों के माध्यम से घर में शौचालय बनवाने की जिद करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालयों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। शासन की मंशा के अनुुरूप विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।
- अंबरीष कुमार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed