फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   110 students abstained from the entrance examination of Navodaya Vidyalaya

Lalitpur News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा से 110 छात्रों ने किया किनारा

Sun, 11 Feb 2024 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
110 students abstained from the entrance examination of Navodaya Vidyalaya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा आयोजित की गई। पंजीकृत 310 के सापेक्ष 200 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दैलवारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए सुबह से ही छात्र जमा हो गए थे। परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश से पूर्व सभी की गहनता से जांच की गई। प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक कक्षा 11वीं में प्रवेश की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 64 के सापेक्ष सिर्फ 14 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए और 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह 11:15 बजे से 1:45 बजे तक कक्षा 9वीं की परीक्षा शुरू की गई, इसमें 246 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 186 उपस्थित हुए और 60 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------
नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा आयोजित हुई। 310 के सापेक्ष 200 परीक्षार्थी शामिल हुए।
हुपेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय दैलवारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed