फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   11 thousand fine will be imposed on those who drink alcohol and marijuana in the village

Lalitpur News: गांव में शराब-गांजा पीने वालों पर लगेगा 11 हजार जुर्माना

Wed, 23 Aug 2023 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
11 thousand fine will be imposed on those who drink alcohol and marijuana in the village
ग्राम टोड़ी में सार्वजनिक बैठक कर ग्रामीणों ने लिया निर्णय, निर्णय न मानने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बार/पुलवारा। ग्राम पंचायत टोड़ी स्थित माता मंदिर परिसर में आयोजित सर्व समाज की बैठक में ग्रामीणों ने अवैध शराब और गांजे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। इसमें तय किया गया कि शराब पीने वालों पर 11 हजार जुर्माना लगाया जाएगा। न मानने वालों का सामाजिक बहिष्कार भी होगा।
बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम शादी-विवाह, तेरहवीं आदि कार्यक्रम में शराब अथवा गांजे का सेवन करके उपस्थित होता है तो उस पर दंड स्वरूप 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

निर्णय न मानने वालों का समाज से बहिष्कार किया जाएगा। ग्राम पंचायत टोड़ी में अवैध रूप से खुले में शराब बिकती है। वहीं, गांजा भी लोगों को आसानी से उपलब्ध हो रहा है। जिसके चलते ग्रामीण शराब पीकर आए दिन विवाद करते हैं। गांव में दूसरे गांव के लोग भी नशा करने आते हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले ग्रामीण
नशे में लोग विवाद करते हैं। इससे परेशान होकर यह निर्णय लिया गया। जो इसका पालन नहीं करेगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। -हाकिम सिंह, ग्रामीण
शराब व गांजा पीने वालों से गांव का माहौल खराब हो रहा है। आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। महिलाओं को भी परेशानी होती है। -हरी सिंह यादव, ग्रामीण
गांव में शराबखोरी व गांजा पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। बच्चों पर भी असर पड़ रहा है। परेशान गांव वालों ने अवैध शराब व गांजा पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। -शेर सिंह यादव, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed