फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   11 candidates are in fray for Sadar seat and 15 candidates for Mehrauni

सदर सीट पर 11 और महरौनी के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 03 Feb 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
11 candidates are in fray for Sadar seat and 15 candidates for Mehrauni
ललितपुर। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान बुधवार को रिटर्निंग अधिकारियों की समिति की जांच में सदर सीट के लिए 11 और महरौनी विधानसभा सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इनमें कई प्रत्याशियों ने दो और तीन सैट तक नामांकन के जमा किए थे लेकिन बुधवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में प्रत्याशी, उनकी पार्टी और एवं निर्दलीय प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच में बुधवार को सदर सीट के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी से चंद्रभूषण सिंह बुंदेला, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से बलवंत सिंह राजपूत, समाजवादी पार्टी से रमेश प्रसाद एवं भारतीय जनता पार्टी से रामरतन कुशवाहा के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए, जो अब विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ेंगे। रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के प्रत्याशी (मान्यता प्राप्त दलों से भिन्न) में जन अधिकारी पार्टी से वंदना, आम आदमी पार्टी से संजय खान, भारतीय लोक सत्ता पार्टी से हरिओम के नामांकन सही पाए गए। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों में अखिलेश कुमार, अनिल, प्रदीप कुमार गुुप्ता एवं राहुल कुशवाहा शामिल हैं। इस प्रकार अब नामांकन पत्रों की जांच के बाद सदर सीट के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, हालांकि अभी चार फरवरी तक नामांकन वापसी भी होना है, उसके बाद प्रत्याशियों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

उधर, महरौनी विधानसभा सीट के लिए भी एक फरवरी तक हुए नामांकन पत्रों की जांच में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य राजनीतिक प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी से किरन रमेश खटीक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से चंद्रभान, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से बृजलाल खाबरी, भारतीय जनता पार्टी से मनोहरलाल, समाजवादी पार्टी से रामविलास के नामांकन सही पाए गए हैं। वहीं रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के प्रत्याशी (मान्यता प्राप्त दलों से भिन्न) जनता दल यूनाइटेड से कैलाश, आम आदमी पार्टी से गनेशराम रजक, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से मोतीलाल, बहुजन मुक्ति पार्टी से मोनिका, जन अधिकार पार्टी से विजय कुमार के नामांकन जांच में सही पाए गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गोरेलाल, जितेंद्र, जुगल किशोर, रवि कुमार, लखन के नामांकन सही मिले हैं। इस प्रकार अब महरौनी विधानसभा के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed