{"_id":"6ac6aa0ec08bf608fc07d214","slug":"1080-meters-of-cable-stolen-from-30-electricity-poles-in-pali-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-164657-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पाली में 30 विद्युत खंभों से 1080 मीटर केबल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पाली में 30 विद्युत खंभों से 1080 मीटर केबल चोरी
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के पाली टाउन स्थित राजगढ़ रोड पर विद्युत खंभों से 1080 मीटर केबल चोरी हो गई। अवर अभियंता धर्मेंद्र प्रजापति ने इस संबंध में थाना प्रभारी को तहरीर दी है। उन्होंने एक युवक पर चोरी में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
अवर अभियंता धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि राजगढ़ रोड क्षेत्र में करीब 30 पोल से यह चोरी हुई है। चोरी हुई केबल एबीजी (120 वर्ग मिमी) प्रकार की थी। इस घटना से विद्युत विभाग को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में पहले भी अज्ञात के खिलाफ थाना पाली में एफआईआर दर्ज की गई थी। बीते छह अक्तूबर की रात करीब 10 बजे विभाग के कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली। कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो एक युवक कथित तौर पर विद्युत सामग्री के साथ दिखा। कर्मचारियों को देखकर वह युवक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी गई थी। जेई ने पुलिस से मामले की जांच करने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र पर अवर अभियंता के अलावा संविदा कर्मी सरमन कुशवाहा और रवि कुमार के हस्ताक्षर हैं।
000000000000000
विद्युत उपकेंद्र के 33 खंभों से 1080 विद्युत केबल चोरी हुई है। कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ भी लिया लेकिन वह भागने में सफल रहा। फिर भी उसकी पहचान कर ली गई है। जिसकी सूचना पुलिस को तहरीर के माध्यम से दी गई है। -धर्मेद्र प्रजापति,जेई विद्युत उपकेंद्र पाली।