फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी

Sun, 27 Jan 2019 11:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी

विज्ञापन
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी
ललितपुर। 9 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुक्रवार को शहर में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र/छात्राएं सिर में मतदाता टोपी लगाए आगे बढ़ रही थी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेंहदी, क्वीज प्रतियोगिता व नाटक आदि के आयोजन भी हुए।

सुबह 9 बजकर 30 बजे तुवन प्रांगण में मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने रैली को हरी झड़ी दिखाई। रैली तुवन चैराहा से शुरू होकर होकर घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा से होकर वापस तुवन चौराहे पर रैली का समापन हुआ। तुवन मंदिर प्रांगण में जिला विद्यालय निरीक्षक/स्वीप नोडल अधिकारी रामशंकर ने नगर के समस्त विद्यालयों के छात्र, छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं जिले के अन्य कर्मचारियों को मतदाता दिवस की दिलाई। राजकीय इंटर कालेज के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि भारत के संविधान में मतदाता बनने एवं मतदान करने का न केवल अधिकार प्राप्त है बल्कि हम भारतवासियों का मतदाता बनना एवं मतदान करना एक अनिवार्य कर्तव्य है। स्वीप प्रभारी/जिला विद्यालय निरीक्षक राम शंकर ने कहा कि युवा देश के भविष्य का दर्पण होता है और इस शक्ति को वह मत द्वारा हासिल कर सकता है। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के प्रति हमारा जनपद सदैव आगे रहा है। प्रधानाचार्य पूनम मलिक ने मतदाता के महत्व पर चर्चा करते हुए सभी छात्र/छात्रायें से अनिवार्य रूप से स्वयं मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। राजकीय इंटर कालेज में मेंहदी, क्वीज प्रतियोगिता, नाटक, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से नई दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। क्वीज प्रतियोगिता में नगर पालिका बालिका इंटर कालेज प्रथम, एबीएम इंटर कालेज द्वितीय एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर काजल कुशवाहा, द्वितीय स्थान पर रागनी यादव व तृतीय स्थान पर मानसी यादव रही। रंगोली में एबीएम इंटर कालेज प्रथम, द्वितीय स्थान पर जीआईसी रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर माधुरी कुशवाहा, द्वितीय स्थान पर प्रियंका रहीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजब सिंह, रामस्वरूप नामदेव, सुमनलता सोनकर व हीरू गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। प्रधानाचार्य सुमनलता सोनकर ने सभी का आभार जताया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेरा ब्लॉक बिरधा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान केंद्र 231 के भाग सं 311 एवं 312 के बीएलओ शरीफ खान व भगवत सिंह बैस ने गांव के मतदाताओं को शपथ दिलाई। 30 जनवरी को आगामी चुनाव को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण ग्राम तेरा के विद्यालय में किया जाएगा। इस मौके पर रसीद खान, व्रज सेन, रमेश सोनी, शमा खान, शरीफ खान, भगवत सिंह बैस, प्रिय दुबे, शिवनारायन शर्मा, अरविंद सिंह, प्राची चौरसिया, कमल कुंवर, अर्चना सिंह आदि उपस्थित रहे। कृषि उत्पादन मंडी में सचिव पुष्पेंद्र कुमार वर्मा ने कर्मियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर देवेंद्र कुमार निरंजन, धर्मलाल यादव, रमेश कुमार चौरसिया, गिरजेश कुमार तिवारी, नंदलाल सिंह, दिनेश कुमार नांगल, आनंद संज्ञा, अमित निरंजन व सतीश रजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed