{"_id":"5a29a7194f1c1ba7668b8b63","slug":"101512679193-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड उम्मीदवारों के भरोसे होते तो पार्टी की डूब जाती लुटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड उम्मीदवारों के भरोसे होते तो पार्टी की डूब जाती लुटिया
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड उम्मीदवारों के भरोसे होते तो अध्यक्ष की डूब जाती लुटिया
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए वार्ड उम्मीदवारों के मतों पर तनिक भी भरोसा करती तो जीत के लाले पड़ जाते। पार्टी ने सभी वार्डों के चुनाव में कुल मिलाकर ग्यारह हजार आठ सौ बयासी मत हासिल किए हैं। इतना वोट यदि अध्यक्ष पद पर मिलता तो पार्टी उम्मीदवार की जमानत भी नहीं बच पाती।
भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका परिषद के चुनाव में सभी वार्डों में पार्षद पद के लिए उम्मीदवार उतारे। इनमें से केवल सात उम्म्मीदवार ही जीत हासिल कर पाए, जबकि कुछ उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे तो कइयों को एक सैकड़ा वोट भी नसीब नहीं हुए। पार्टी को सभी वार्डों में कुल मिलाकर ग्यारह हजार आठ सौ बयासी मत मिले। इतने वोट में तो पार्टी अपना अध्यक्ष नहीं बना पाती। यही वजह रही कि पार्टी ने वार्ड उम्मीदवार को मिल रहे वोटों पर भरोसा नहीं किया और अध्यक्ष पद के लिए अलग से रणनीति बनाई। इसमें पार्टी को कामयाबी मिली। पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रजनी साहू ने सोलह हजार छह सौ सत्तानवे वोट हासिल किए हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार वंदना जैन को तीन हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया है। बता दें कि निर्वाचित रजनी साहू को छोड़कर अन्य सभी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाए हैं।
.......
इन्होंने पाए सर्वाधिक वोट
वार्ड नंबर पच्चीस से विजयी अनुराग चौबे ने 1544 वोट प्राप्त किए। वहीं, वार्ड नंबर दो आजादपुरा तृतीय से मंजू लवली शर्मा ने 1385 मत हासिल किए। अन्य उम्मीदवारों के मत एक हजार से कम रहे हैं।
विज्ञापन
......
पार्टी की वार्डों में ढीली पड़ती पकड़
भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में उतरने से पहले बूथ कमेटियों को सशक्त करने का प्रयास किया। इसके सहारे पार्टी जीत का दंभ भर रही थी। लेकिन, वार्डों में पार्टी करिश्माई प्रदर्शन नहीं कर सकी। इस स्थिति ने पार्टी की चिंता बढ़ा दी है। अब उसे बूथ कमेटियों पर और अधिक ध्यान देना होगा।