फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सिंचाई को बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों ने काटा हंगामा

सिंचाई को बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों ने काटा हंगामा

Tue, 21 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई को बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
सिंचाई को बिजली न मिलने पर लगाया जाम

ललितपुर। खेतों में नलकूप से सिंचाई के लिए लगातार कई दिनों से रोस्टर के अनुसार भी बिजली नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मिर्चवारा में जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। बिजली विभाग की मनमानी से नाराज लोगों ने फीडर के दूसरे सेक्शन की लाइन भी नहीं जोड़ने दी, इसके चलते रात भर पूरे फीडर के दोनों सेक्शन की बिजली आपूर्ति ठप रही। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और बिजली विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ मिलकर दो सेक्शनों में आठ-आठ घंटे आपूर्ति का नया रोस्टर बना दिया गया।
कई दिनों लगातार बिजली नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और ग्रामीणों ने मिर्चवारा गेट पर एकत्रित होकर मुख्य रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने यहां बिजली व्यवस्था को लेकर बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर कोसा। जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों और विद्युत अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित, उपखंड अधिकारी विद्युत जगदीश प्रसाद समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद किसी प्रकार मामले को शांत कराया और उसी दिन यहां ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर बिजली समस्या का निस्तारण किया गया। ग्रामीणों ने यहां आरोप लगाया कि विद्युत कर्मचारियों द्वारा मसौरा फीडर के एक सैक्शन जिसमें पटसैमरा, सतरवांस व बमरौला आते हैं, यहां की बिजली करीब 15 से 20 दिनों से मात्र तीन से चार तक ही दी जा रही है। जबकि इसी फीडर के दूसरे सेक्शन को पर्याप्त बिजली दी जा रहल है। कई बार अधिकारियों से इस संबंध में बात भी की गई, लेकिन विद्युत व्यवस्था जस की तस लड़खड़ाई हुई है। इसके चलते ग्रामीणों ने यह जाम लगाया है। जाम में पटसैमरा, सतरवांस, मिर्चवारा, खितवासं आदि गांव के आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण ने हंगामा काटा है। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्या जानकर विद्युत अधिकारियों से वार्ता कर पटसैमरा, सतरवांस वाले सैक्शन को रात में आठ बजे से सुबह आठ बजे तक बिजली आपूर्ति करने का रोस्टर तैयार करवाया। जबकि, दूसरे सेक्शन को सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक बिजली मिलेगी। इस प्रकार मसौरा फीडर के दोनों सेक्शन के लिए आठ-आठ घंटे बिजली आपूर्ति देने का नया रोस्टर स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया।
विज्ञापन

ओवरलोड के चलते यह समस्या आ रही है। बाईपास से जुड़े फीडरों की दशा सुधारने के लिए शीघ्र ही सुधार किया जाएगा। यहां एक अलग फीडर बनाकर अधिक ओवरलोड वाले फीडर के सेक्शन को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश सचान, विद्युत अधिशासी अभियंता ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed