{"_id":"679e6feefe00a872ef043cf7","slug":"101-sports-fields-ready-players-talent-will-shine-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-128796-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 101 खेल मैदान तैयार, खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 101 खेल मैदान तैयार, खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मनरेगा योजना के तहत जनपद में 101 खेल मैदान तैयार हुए हैं। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने मड़ावरा तहसील के ग्राम सौंरई में सूर्यउदय स्टेडियम का शुभारंभ किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में खेल मैदानों के बनने के बाद अब खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में बनाए गए 101 खेल मैदान से खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्र में मैदान की सुविधा मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा और क्षेत्रीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार कर देश व दुनिया में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। डीसी मनरेगा रमेश कुमार ने बताया कि मनरेगा को आधार बनाकर जनपद की कुल 415 ग्राम पंचायतों में से प्रथम चरण में 113 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने का निर्णय लिया गया है। दूसरे चरण में 100 खेल मैदानों का निर्माण 15 अगस्त 2025 तक कराते हुए, प्रति दो ग्राम पंचायतों पर एक खेल मैदान की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के मैदानों में क्रिकेट पिच, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, वाॅलीबाॅल कोर्ट, फुटबॉल, जॉगिंग ट्रैक, बाउंड्री, पेय जल व महिला खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, भाजपा नेता श्रीराम पटेरिया, ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, खंड विकास अधिकारी मड़ावरा रमेश यादव, प्रभारी एडीओ पंचायत मड़ावरा आलोक कुमार दुबे, सचिव जीशान उस्मानी, ग्राम प्रधान भगवानदास रजक मौजूद रहे।