{"_id":"61b8f8812f00f05ed01bcd5d","slug":"100th-rake-of-fly-ash-flagged-off-from-power-plant-lalitpur-news-jhs2109505184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉवर प्लांट से सौ वीं फ़्लाई ऐश की रैक हरी झंडी दिखाकर रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉवर प्लांट से सौ वीं फ़्लाई ऐश की रैक हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
विज्ञापन
रैक को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीईओ ए.एन.सार
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार (ललितपुर)। बजाज एनर्जी समूह की ओर से मंगलवार को थर्मल पावर प्लांट जनित फ्लाई ऐश की 100वीं रेलवे रैक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कंपनी के सीईओ एएन सार व सीजीएसआर राघवेंद्र सिंह ने रैक को रवाना किया।
थर्मल पावर प्लांट जनित फ्लाई ऐश का पर्यावरण मानकों के अनुसार निस्तारण करना एक चुनौती बना हुआ था। कंपनी ने करीब एक साल पहले रेलवे की रैक के माध्यम से फ्लाई ऐश को सीमेंट प्लांट के लिए भेजना शुरू किया। मंगलवार को 100वीं फ्लाई ऐश रेलवे की रैक से पंजाब के सीमेंट प्लांट के लिए रवाना करने पर पावर प्लॉट के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह बनकोटी ने इस उपलब्धि के लिए कंपनी के अधिकारियों की सराहना की।
उन्होंने बताया कि पावर जनरेशन कंपनी ने अब तक सौ रेल रैक के माध्यम से 383148 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश विभिन्न सीमेंट कंपनियों को आपूर्ति किया है। इस मौकेपर कंपनी के आरएन बेदी, आलोक श्रीवास्तव, पीके सिंह, डॉ. बीपी सिंह, राजीव श्रीवास्तव, प्रवीण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।