फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   10 thousand rupees were collected from a couple returning from a wedding ceremony

Lalitpur News: शादी समारोह से लौट रहे दंपती से 10 हजार वसूले

Mon, 02 Jun 2025 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees were collected from a couple returning from a wedding ceremony
ललितपुर। शादी समारोह से लौट रहे युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने पकड़ लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पत्नी से दस हजार रुपये की वसूली की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7500 रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत कस्बा बिरधा निवासी सुखवती 28 अप्रैल की रात पति बबलू साहू के साथ शहर के मोहल्ला डोंडाघाट में आयोजित शादी समारोह से बाइक से लौट रही थीं। ग्राम घटवार के पास बबलू लघुशंका के लिए रुक गया। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और बबलू को पकड़ लिया। उसकी पत्नी सुखवती से दस हजार रुपये मांगे, न देने पर पति को जान से मारने की धमकी दी। डरकर सुखवती और बबलू ने आरोपियों को दस हजार रुपये दे दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोविंद सागर बांध तिराहा के पास से तीनों बदमाश जगभान सिंह निवासी शांति नगर रावतयाना, शेर सिंह यादव, साबिर खान निवासी ग्राम अस्तौन जनपद टीकमगढ़, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
भागते समय बदमाश का गिर गया था मोबाइल
सुखवती ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी बताया था कि जब तीनों बदमाश उनसे दस हजार रुपये लेकर पास में खड़ी अपनी बाइक की ओर जा रहे थे, तभी जल्दबाजी में एक बदमाश का मोबाइल वहीं पर गिर गया था। बदमाशों के भागने के बाद उसने उस मोबाइल को उठा लिया था। जांच में उक्त मोबाइल आरोपी महेंद्र का निकला था, जोकि इस घटना में आरोपियों को चिह्नित करने और उन्हें पकड़ने में काफी मददगार साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed