फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   10 beds covid care centre

साईं ज्योति संस्था ने स्थापित किया दस बैड का कोविड केयर सेंटर

Thu, 24 Jun 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
10 beds covid care centre
कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ करते राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जखौरा ललितपुर में ऑक्सीजन फॉर इंडिया इनीसिएटिव फाउंडेशन एवं एक्शन एड इण्डिया के सहयोग से साईं ज्योति संस्था द्वारा कोविड केयर सेंटर स्थापित किया। इसका शुभारंभ मनोहर लाल पंथ राज्यमंत्री द्वारा किया गया। इसमें दस बेड और दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा है।
विज्ञापन

साईं ज्योति संस्था द्वारा कोविड केयर सेंटर 10 बेड एवं 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा में स्थापित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि सेंटर स्थानीय लोगों को कोविड से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि यह बात सही है कि दूसरी लहर के आने के पहले तैयारी में हमसे कुछ चूक हुई थी लेकिन तीसरी लहर से अपनी जनता के बचाव के लिए हम किसी तरह की कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जखौरा ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की सुविधा के लिए हमारे अस्पताल को चुना गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश ने विकास विभाग की ओर से आश्वस्त किया कि विकास विभाग पूरा सहयोग कर कोविड केयर सेंटर को बेहतर तरीके से संचालित करने में पूरा योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एक्शन एड के रीजनल मैनेजर खालिद चौधरी, संस्था के सचिव अजय श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी राजनीश राय ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. आर एन सोनी, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. अमित तिवारी, अतुल दुबे, भूपेंद्र सिंह, योगेन्द्र कुमार, मंशन यादव, एक्शन एड एवं साई ज्योति संस्था के राजन, राजेन्द्र निगम पुष्पेन्द्र, रमन शर्मा, जोगेन्द्र सिह, विनय श्रीवास्तव, मुकेश राजपूत, रमेश श्रीवास्तव, राघवेन्द्र पाण्डे , कमलेश, राहुल. नन्दलाल, सीता राम, शिव सिंह, भूपेंद्र नायक, बृषभान सिंह रवि झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश रिछारिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed