{"_id":"6bdbb018b88356b5a6dbd39eb50e83a6","slug":"zilla-panchayat-members-post-there-were-51-objections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य पद पर 51 आपत्तियां आईं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य पद पर 51 आपत्तियां आईं
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 08 Sep 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर मनमाफिक आरक्षण प्रस्तावित होने के साथ ही सियासी माहौल गरमा गया है। प्रस्तावित आरक्षण को लेकर मंगलवार को भी डीपीआरओ कार्यालय में इच्छुक उम्मीदवारों ने आपत्तियां दाखिल की और जातीय आंकड़ों का हवाला देकर आरक्षण बदलने की मांग की। नौ से 11 सितंबर तक इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे ज्यादा जिला पंचायत सदस्य पद पर 51 आपत्तियां दाखिल की गई हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 10 आपत्तियां आई हैं। जबकि ब्लाक प्रमुख पद के लिए सिर्फ दो ही आपत्तियां मिली हैं। डीपीआरओ का कहना है कि सभी आपत्तियों मेें आरक्षण बदलने की मांग की गई है। इसके लिए जातीय आंकड़ों का हवाला दिया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर भी अलग काउंटर खोलकर आपत्तियां ली गई हैं। जिनका निस्तारण नौ से 11 सितंबर के बीच किया जाएगा।
तालाब होने की वजह से मतदान केंद्र बदलने की मांग
सिकंद्राबाद। मितौली ब्लाक की ग्राम पंचायत अमेठी में मतदान केंद्र के सामने तालाब होने की वजह से मतदान केंद्र बदलने की मांग की गई है। अमेठी में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र का चयन हुआ है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के सामने तालाब हैं और वहीं बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिनकी वजह से मतदान केंद्र पर सीधा वाहन पहुंचने के लिए जगह नहीं है। मतदाताओं को वोट डालने के लिए लाइन लगाने में भी काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि कुछ ही दूरी पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया जाए। यहां किसी को कोई दिक्कत नहीं है। इस बाबत एसडीएम मितौली रामप्रकाश का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।