{"_id":"ec05e5084732e09c41999958375a9eea","slug":"zenith-of-love-released-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जेनिथ आफ लव’ का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जेनिथ आफ लव’ का विमोचन
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 08 Sep 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवराजदत्त महाविद्यालय में मंगलवार को दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। इस मौके पर एनसीसी के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंग्रेजी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीलम त्रिवेदी की पुस्तक जेनिथ आफ लव और भौतिक विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. इष्ट विभू की पुस्तक क्वांटम मैकेनिक्स एटोमिक और मॉटीकुलर स्पेक्टरा का विमोचन विद्यालय प्रबंधक वीएनडी सिंह ने किया।
पुस्तक का विमोचन करने के बाद राजा वीएनडी सिंह ने कहा कि शिक्षकों को हमेशा रचनात्मक कार्यों में लगे रहना चाहिए। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव पीएनडी सिंह ने पुस्तक लेखन के लिए डॉ. नीलम त्रिवेदी और डॉ. इष्ट विभु सिंह को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनकी पुस्तकें समाज के लिए उपयोगी साबित होंगी। अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ. वीपी सिंह ने विशिष्ट वक्ता के रूप में पुस्तक की विशेषताएं सबके सामने रखीं।
अवकाश प्राप्त राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डा. एससी मिश्रा ने डॉ. नीलम त्रिवेदी के कहानी संग्रह की कुछ कहानियों का हवाला देते हुए पुस्तक की साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के बीएड विभाग, एनसीसी और एमए राजनीति शास्त्र के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सत्येंद्र कुमार दुबे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन डा. संजय कुमार ने किया। लघु नाटिका सिंड्रोला की विशेष प्रशंसा की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने सभी छात्रों को अगले कार्यक्रम में पुरस्कृत करने की घोषणा की।