{"_id":"583ede944f1c1b0d1ede6c4a","slug":"youth-workers-and-bjp-will-sensitize","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कार्यकर्ताओं को और जागरूक करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कार्यकर्ताओं को और जागरूक करेगी भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
युवा सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का युवा सम्मेलन आज, प्रदेश अध्यक्ष भी आएंगे
भाजपा कार्यालय पर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने गुरुवार को होने वाले युवा सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन दिन में 11 बजे से होगा और मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या एवं विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुुु्भ्रत पाठक होंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर सक्रिय युवाओं की टीम तैयार करना है, क्योंकि युवा ही प्रदेश में परिवर्तन लाने में कारगर साबित होंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर दस सक्रिय युवा तैयार किए जाएंगे, जिनकी सूची प्रदेश कार्यालय पर भेजी जाएगी, जिससे जिले का यूथ प्रदेश नेतृत्व के संपर्क में बना रहे। भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह ने बताया कि प्रदेश में अब तक 40 युवा सम्मेलन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर बूथ के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी होगी कि वह केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देकर उनका लाभ दिलाएं। युवा मोर्चा के प्रभारी अभिषेक सिंह सोमू ने कहा कि गुरुवार को होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वार्ता के दौरान लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी विजय शुक्ला रिंकू, पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव, रमेश चंद्र मिश्रा, वीपी सिंह, अनूप गुप्ता, जगदीश शाक्य मौजूद रहे।
युवा सम्मेलन के लिए गांव-गांव सभाएं
गोला गोकर्णनाथ। पूर्व विधायक और भाजपा नेता अरविंद गिरि युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांव गांव सभाएं कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के गांव अलीगंज, सहसपुर, भदेंड, मलूकापुर, बेलवा, बिजुआ, मैलानी, अहमदनगर में आयोजित सभाओं ने पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केशवराम मौर्या युवाओं की ताकत हैं। पूरे प्रदेश में युवाओं को संगठित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री ने काले धन पर चोट की है, जिसमें विपक्ष एक हो रहा है। युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि गुरुवार को युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लखीमपुर पहुंचे। सभाओं में मिहीलाल भार्गव, राजेश मिश्रा, दाताराम भार्गव, अनूप जायसवाल, महेश गुप्ता, हरिहर सिंह, जवाहर वर्मा आदि मौजूद रहे।