{"_id":"65186c935a1bb12634077084","slug":"youth-suffering-from-fever-dies-in-private-hospital-commotion-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-6827-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निजी अस्पताल में बुखार पीड़ित युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निजी अस्पताल में बुखार पीड़ित युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
मैगलगंज सीएचसी पर सीएमओ संतोष गुप्ता जानकारी लेते हुए
मैगलगंज। बुखार पीड़ित एक युवक की शनिवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। इससे कस्बे में बुखार से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। गुस्साए घरवालों ने करीब दो घंटे तक अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया।
कस्बा निवासी 32 वर्षीय अनूप विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा को बुखार आने पर घरवालों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे नाराज घरवालों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। बताते हैं कि बाद में मामला सुलझने पर घरवाले शव लेकर घर चले गए।
शनिवार को ही सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता और जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर कस्बा पहुंचे। इस दौरान कस्बे में लगे स्वास्थ्य शिविर का परीक्षण किया। इस दौरान हुई जांच में दो बुखार पीड़ितों में मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
गंदगी और जलभराव से फैल रहे संक्रामक रोग
कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने के साथ जलभराव भी है। इससे संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। इसमें पनप रहे मच्छर मलेरिया आदि रोगों का कारण बनकर लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि जब तक नालियों की सफाई नहीं होगी, तब तक मच्छर जनित बीमारियों को रोकना मुमकिन नहीं हैं। निरंतर सफाई के साथ फागिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव होता रहे, बाकी स्वास्थ्य विभाग अपना काम कर सभी को दवाएं मुहैया करवा रहा है।
खमरिया में बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल सील
खमरिया। कस्बे में बिना पंजीकरण संचालित ओम चिकित्सालय को डिप्टी सीएमओ ने शनिवार काे सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. अमितेश दत्त द्विवेदी ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल संचालन पंजीकरण संंबंधी प्रपत्र नहीं दिखा सके। जबकि 27 जुलाई को नोटिस जारी कर एक माह में पंजीकरण संबंधी प्रपत्र मांगे गए थे, लेकिन दो माह बाद भी अस्पताल संचालक ने प्रपत्र नहीं दिखाएं। डॉ. आशुतोष द्विवेदी सहित सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंकज भार्गव मौजूद रहे। संवाद