फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth shot in a transaction of hundred rupees

सौ रुपये के लेनदेन में युवक को मारी गोली

Mon, 02 Aug 2021 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth shot in a transaction of hundred rupees
घायल जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

निघासन। पुलिस चौकी ढखेरवा में महज सौ रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे लखीमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गांव दुलही निवासी मोनू मौर्य (27) ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 10 बजे गांव में एक चाय की दुकान पर बैठा था। वहां अवधेश भी मौजूद था। आरोप है कि मोनू ने अवधेश से उधारी के सौ रुपये मांगे। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। दोनों में गाली- गलौज के बाद हाथापाई होने लगी। इस दौरान अवधेश मौर्य ने मोनू पर फायर झोंक दिया। गोली मोनू के पेट में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घर वाले आनन -फानन में उसे पहले ढखेरवा लेकर गए, जिसे बाद में पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में कुछ देर चले इलाज के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि आरोपी अवधेश के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। करीब 10 साल पहले वह हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed