{"_id":"658b230f17d2083c1e0988d5","slug":"youth-injured-in-assault-dies-family-members-refuse-to-perform-last-rites-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-11759-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इन्कार
विज्ञापन
खमरिया। उधारी न चुकाने पर हुई मारपीट में घायल पैकापुर निवासी युवक की एक माह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। मान-मनौव्वल और कार्रवाई के आश्वासन पर बाद में मान गए।
खमरिया के गांव पैकापुर निवासी सीताराम पुत्र मनोहर (22) घर के सामने खोखे में परचून की दुकान चलाता था। गांव के ही संबरी पुत्र कुन्नू ने दुकान से सामान उधार लिया। 230 रुपया बकाया हो जाने पर सीताराम ने 18 नवंबर को संवादी से रुपए मांगे। विवाद होने पर संबारी, मुरली आदि ने सीताराम की पिटाई कर दी। रविवार को सीताराम की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद शव लाया गया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पता चला तो थाना पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि पूर्व में ही मारपीट का केस दर्ज किया गया था, जिसमें चार्जशीट लग चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी गंभीर चोट का जिक्र नहीं हुआ है। बिसरा सुरक्षित है। जांच की जा रही है।