{"_id":"6472502dddb25cddc608b324","slug":"youth-have-degrees-in-their-hands-but-no-jobs-ribu-lakhimpur-news-c-4-1-165979-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के हाथों में डिग्रियां तो हैं लेकिन नौकरी नहीं : रीबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के हाथों में डिग्रियां तो हैं लेकिन नौकरी नहीं : रीबू
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर मौजूद महिला साभा की प्रदेश अध्यक्ष
लखीमपुर खीरी। सपा कार्यालय पहुंची महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए वह पार्टी कार्यालय पर आई हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ आज तमाम महिला कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़ी हैं। संगठन का और विस्तार हो, इसको लेकर बूथ स्तर से लेकर नगर पालिका, नगर पंचायत और विधानसभा तक महिलाओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। कहा कि आज नौजवानों के हाथों में डिग्रियां तो हैं लेकिन नौकरी नहीं है।
2024 के चुनाव में पार्टी एक बार फिर से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी के अलावा अनीता यादव, आरती सिंह, प्रख्याति खरे, रन्नो दीक्षित, आशुतोष यादव, सुमन भार्गव, बीनू गुप्ता, अंजली सिंह, बेनजीर उमर व जुबेदा मौजूद रहीं।