फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth dies due to bike collision in trolley

ट्रॉली में बाइक भिड़ने से युवक की मौत

Tue, 06 Sep 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to bike collision in trolley
मृतक गुरजीत सिंह
रविवार की रात जिम सेंटर से घर लौट रहा था ओदरहना गांव का गुरजीत
विज्ञापन

महेवागंज। सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में टकरा जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा देर रात उल्ल नदी पुल के पास हुआ।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव ओदरहना निवासी बलबीर सिंह का पुत्र गुरजीत सिंह (22) शहर में एक जिम सेंटर गया था। रविवार की रात करीब ग्यारह बजे बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच सैधरी बाईपास के निकट उल्ल नदी पुल के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में वह बाइक समेत टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है।

पिकअप की टक्कर से छात्रा घायल
निघासन। स्कूल से पैदल घर जा रही सैयद फार्म निवासी छात्रा सोनी पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सैयद फार्म निवासी लल्लू ने बताया कि उसकी पुत्री सोनी बौधिया क्रसर के पास स्थित नेकीराम आदर्श विद्यामंदिर में कक्षा चार की छात्रा थी। वह अपने भाई आकाश के साथ छुट्टी के बाद पैदल घर आ रही थी। इसी बीच सामने से आ रही एक पिकअप की टक्कर लग गई। पीछे से आ रहे सपा नेता आकाश ने गंभीर अवस्था में बालिका को अपनी गाड़ी से सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. मनोज ने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिकअप की जानकारी नहीं हो सकी है। तलाश कर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed