{"_id":"67630f58de712af5c008a69a","slug":"youth-dies-after-being-crushed-between-tractor-trolley-and-wall-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-135393-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅली और दीवार के बीच दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅली और दीवार के बीच दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
महेवागंज। कोतवाली सदर के गांव मैनहा में ट्रैक्टर-ट्राॅली और दीवार के बीच में दबकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
गांव बढ़ईनपुरवा निवासी 18 वर्षीय कन्हैया लाल खंभारखेड़ा चीनी मिल के पास एक चाय के होटल पर नौकरी करता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह पैदल मैनहा गांव होकर घर जा रहा था। बताते है मिल से गन्ना बेचकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली मोड़ते समय कन्हैयालाल किसी तरह ट्राॅली और दीवार के बीच दब गया।
गंभीर घायल देख परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्राॅली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।