{"_id":"631b84eef62fc84d6134f943","slug":"youth-beaten-up-for-refusing-to-make-liquor-in-amberpurwa-lakhimpur-news-bly497031942","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबरपुरवा में शराब बनाने से मना करने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबरपुरवा में शराब बनाने से मना करने पर युवक को पीटा
विज्ञापन
सूरज की पिटाई करते दबंग का वीडियो हो रहा है वायरल।
पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला
तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, लोग दो हिरासत में
निघासन। शराब बनाने से मना करने से नाराज दबंगों ने अंबरपुरवा के सूरज को बंधक बनाकर न केवल उसकी पिटाई की, बल्कि वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर दो को हिरासत में लिया है।
लुधौरी गांव के मजरा अंबरपुरवा निवासी सूरज ने बताया कि उसके पड़ोसी शराब बनाने का काम करते हैं। शराबी आकर यहां आए दिन हंगामा करते हैं। इसका उसने कई बार विरोध भी किया। सूरज का आरोप है कि उसके पिता शंकर को शराब पिलाकर जमीन का भी बैनामा भी करा लिया गया था। उसका पैसा मांगने पर भी दबंग उससे नाराज थे। आरोपियों ने युवक को छेड़छाड़ में जेल भिजवाने की भी धमकी दी थी। कई कारणों के चलते दबंग बृहस्पतिवार की शाम उसके घर में घुस आए और उसे घसीटते हुए अपने घर ले गए। वहां उसे बांधकर जमकर पिटाई की। पुलिस ने इस मामले में छह संगीन धाराओं में पुनई, उसके पुत्र प्रदीप और गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुनई और गुड्डू को हिरासत में ले लिया है।
उधर, इंस्पेक्टर ने बताया दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनको जेल भेजा जा रहा है। एक सप्ताह पहले पुनई पर धारा 60 की भी कार्रवाई की गई थी। दबंग ने दहशत फैलाने के लिए वीडियो बनाकर वायरल करवाया है।