फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man raped a minor girl in Lakhimpur kheri

नाबालिग लड़की से दरिंदगी : गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, सात माह की गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

Sun, 20 Aug 2023 04:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 04:58 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के युवक ने उसके दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी। दहशत में पीड़िता चुप रही। गर्भवती होने पर उसके परिजनों को पता चला। 

विज्ञापन
young man raped a minor girl in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में एक गांव निवासी किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी और उसके भाई ने किशोरी का गर्भपात करा दिया। बहन से दुष्कर्म और गर्भपात का पता चला तो पीड़िता की विवाहित बहन थाने पहुंची। उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शनिवार को वह ससुराल से वापस मायके आई थी। छोटी बहन ने बताया कि गांव के ही आलोक ने करीब सात माह पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बारे में घर में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से वह चुप रही। दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- किसान के बेटे पर आया किम का दिल: दक्षिण कोरिया से भारत आकर रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पता चला तो आरोपी आलोक और उसका भाई विनोद पीड़िता को 17 अगस्त की रात गाड़ी से अपने साथ ले गए। किशोरी का गर्भपात करा दिया और अगले दिन घर के बाहर छोड़कर चले गए। पुलिस ने पीड़िता की बहन की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और दूसरे पर गर्भपात में सहयोग करने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आलोक धीमान ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा।

वीडियो वायरल कर बताई आपबीती

पीड़ित किशोरी की बहन के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ। वीडियो में पीड़िता की बहन ने दुष्कर्म और सात माह के गर्भ का गर्भपात कराने का आरोप लगाया। बताया कि उसे पुलिस के पास जाने से रोका जा रहा है। हालांकि बाद में उसने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed