{"_id":"65809326d28e9f146702f8c4","slug":"young-man-missing-after-leaving-suicide-note-at-home-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-11291-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घर में सुसाइड नोट छोड़कर लापता हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घर में सुसाइड नोट छोड़कर लापता हुआ युवक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसीएमओ की गाड़ी चलाने वाला युवक सोमवार तड़के घर से लापता हो गया। परिजनों ने सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
सीएमओ कार्यालय के पीछे आवासीय कॉलोनी में रहने वाला विकास चालक पद पर तैनात है। सोमवार की तड़के सुबह विकास घर से कहीं चला गया। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की तो घर में एक सुसाइड नोट रखा मिला। नोट में लिखा था कि वह न तो अच्छा बेटा बन सका और न ही अच्छा पिता। इस वजह से अपनी जान खोने जा रहा हूं।
नोट में रुपयों के लेनदेन का जिक्र भी किया गया। साहूकार से उधार लेने और मूल से ज्यादा ब्याज देने की बात भी इस नोट में लिखी गई है। अपराध निरीक्षक हरिप्रकाश ने बताया कि परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। युवक की तलाश की जा रही है। संवाद