फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man fought and saved his life in leopard attacked in lakhimpur kheri

तेंदुए से भिड़ गया युवक: गन्ना छीलते वक्त किया थी हमला, चेहरा हुआ जख्मी, ऐसे बचाई अपनी जान

Sun, 19 Mar 2023 07:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Mar 2023 07:23 PM IST
सार

खेत में गन्ना छील रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक हिम्मत दिखाते हुए उससे भिड़ गया। गन्ना गन्ना छीलने वाली बगौड़ी तेंदुए के मुंह में डाल दी और अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
young man fought and saved his life in leopard attacked in lakhimpur kheri
तेंदुए के हमले में युवक हुआ घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र के खालेपुरवा गांव के पास खेत में गन्ना छीलने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने साहस दिखाते हुए गन्ना छीलने वाली बगौड़ी (धारदार हथियार) तेंदुए के मुंह में डाल दी, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


नौगवां-बबौरा गांव निवासी पटेसुर का 28 वर्षीय पुत्र रामनिवास अपने साथियों के साथ खालेपुरवा के पास खैरा फार्म में स्थित पलिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जार्जी के खेत पर गन्ना काटने गया था। इस बीच गन्ने में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


Shahjahanpur News: खुटार में बाघ का आतंक, खेत देखने गए युवक पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक रामनिवास कुछ समझ पाता, तेंदुए ने उसका मुंह लहूलुहान कर दिया। रामनिवास ने हिम्मत दिखाते हुए गन्ना छीलने वाली बगौड़ी तेंदुए के मुंह में डाल दी। तेंदुए का हमला देख खेत में गन्ना छील रहे लोग भी शोर मचाने लगे। इससे तेंदुआ भाग गया। तेंदुए के हमले में रामनिवास घायल हो गया। 

ग्रामीण बोले- तीन लोगों की जान ले चुका है तेंदुआ 

घायल को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि नदी किनारे आसपास खेतों में तेंदुआ चहलकदमी कर रहा है। करीब तीन लोगों की जान ले चुका है। उसके बाद भी वनकर्मियों द्वारा गश्त नहीं की जाती है। 

मझगईं रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है। हमला तेंदुए ने किया था। तत्काल रूप से पांच हजार रुपये की धनराशि दी गई है। साथ ही वनकर्मियों को गश्त के लिए इलाके में लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed