फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man firing at his friend house in lakhimpur kheri

Lakhimpur kheri: गाली का विरोध करने पर दोस्त के घर पर बरसाईं गोलियां, दरवाजे में हो गए छेद, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 May 2023 05:30 PM IST
सार

ममरी कस्बा में एक युवक ने अपने दोस्त के दरवाजे पर फायरिंग कर दी। उसने कई फायरिंग किए, जिससे दरवाजे में छेद हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
young man firing at his friend house in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी के कस्बा ममरी के मोहल्ला गांधीनगर में एक युवक ने अपने ही दोस्त के दरवाजे पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज गूंजी तो मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची तो युवक ने बंदूक तोड़कर फेंक दी और भाग गया। पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हैदराबाद थाना क्षेत्र के ममरी कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर में शनिवार की शाम राजीव नशे में धुत होकर संजीव के दरवाजे पर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। बात बढ़ने पर राजीव अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और संजीव को जान से मारने के इरादे से फायर कर दिया। 

विज्ञापन

फायरिंग से दरवाजे में हो गए छेद 

संजीव की मां सोमवती देवी ने दरवाजा बंद किया तो इससे गुस्साए राजीव ने दरवाजे पर कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से दरवाजे में छेद हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो राजीव ने बंदूक को बीच से तोड़कर दो टुकड़े करके फेंक दिया और भाग निकला। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर राजीव के पिता कृपाल भारती को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मौके से दो कारतूस और बंदूक की नाल में फंसा एक खोखा मिला। हैदराबाद थाना के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि संजीव कुमार की मां सोमवती देवी की तहरीर पर आरोपी राजीव उर्फ राजू भारती और दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद राजीव के पिता कृपाल भारती को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed