{"_id":"61e07c77091c9b7f3c2f8eba","slug":"young-man-fired-a-gun-on-his-forehead-serious-lakhimpur-news-bly472455993","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने अपनी कनपटी पर तमंचा रख चलाई गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने अपनी कनपटी पर तमंचा रख चलाई गोली, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन में बुधवार की रात घरेलू कलह के चलते युवक ने कनपटी पर तमंचा रख खुद को गोली मार ली। गोली सिर पर लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सलेमपुर कोन निवासी 27 वर्षीय सत्यम मिश्रा उर्फ गोल्डन पुत्र दिवंगत संजय मिश्रा स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत हैं। बुधवार रात करीब 9.30 बजे सत्यम का परिजन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आवेश में आकर उसने तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन ने घायल सत्यम को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। बताते हैं कि सत्यम को कुछ साल पहले मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। आत्मघाती कदम उठाने से मां, पत्नी व छोटा भाई अनुराग सदमे में हैं। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की मौखिक रूप से जानकारी मिली है, लेकिन परिजन द्वारा अभी सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।