फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man drowning while bathing in a big canal

बड़ी नहर में नहाते समय डूबा युवक, मौत      

Mon, 29 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो     बांकेगंज। 
अमर उजाला ब्यूरो     बांकेगंज।  Updated Mon, 29 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Young man drowning while bathing in a big canal
मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से निकलवाया शव      
विज्ञापन

 
कस्बा के निकट खीरी ब्रांच (बड़ी नहर) में सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे नहाने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज रवि बालियान ने ग्रामीणों के सहयोग से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकलवाया।      
थाना मैलानी के बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव तिलकपुर निवासी हेमनाथ का 32 वर्षीय पुत्र सर्वेश सोमवार पूर्वाह्न  करीब 11 बजे गांव के निकट खीरी ब्रांच नहर में नहाने गया था। इस दौरान लबालब भरी नहर के पानी में अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे  सर्वेश पानी में डूबने लगा। राहगीरों के शोर मचाने पर ग्रामीण और परिवारीजन जब तक वहां पहुंचते इससे पहले वह पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंचे बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज गोताखोरों की मदद से नहर के पानी में युवक को खोजने में जुट गए। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों को नहर किनारे पानी में खड़ी झाड़ियों मेे युवक का शव फंसा दिखाई दिया। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। युवक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।      
विज्ञापन

शव के पानी से निकलने के बाद बांकेगंज पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारियां कर रही थी लेकिन परिवारीजन और ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए। पुलिस चौकी इंचार्ज रवी बालियान की मान-मनौव्वल के बावजूद परिवारीजन पोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद पर अड़े रहे। ग्रामीणों और परिवारीजनों के विरोध के आगे पुलिस बेबस दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed