{"_id":"64ddeb356d7eafa79e07dc93","slug":"young-man-dies-due-to-electrocution-in-the-farm-in-lakhimpur-kheri-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेत में घास काटने गए युवक की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेत में घास काटने गए युवक की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 17 Aug 2023 05:36 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:36 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र में करंट लगने से बसतौली निवासी युवक की मौत हो गई। बताया गया कि युवक बृहस्पतिवार को खेत में घास काटने गया था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र में खेत में लगी बाड़ पर बिजली का तार टूटकर गिरने से गांव बस्तौली निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार को करंट लगने से मौत हो गई। 22 वर्षीय आशीष सिंह अपने तीन साथियों के साथ कस्बा तिराहे के समीप स्थित खेत में घास काटने के लिए गया था। घास काटने के बाद सभी लोग घर लौटने लगे।
विज्ञापन
खेत से निकलते वक्त आशीष वहां लगी कटीले तारों की बाड़ में चिपक कर छटपटाने लगा। साथियों ने लाठी की मदद से आशीष को तार से अलग किया और बाइक से लेकर सीएचसी बिजुआ पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना लगते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निराला तिवारी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि पशुओं से सुरक्षा के लिए खेत मालिक ने चारों तरफ कटीले तार की बाड़ लगाई थी, जिस पर खेत से निकली से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। बिजली सप्लाई चालू रहने के कारण आशीष करंट की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विद्युत निगम के जेई रविशंकर ने बताया कि घटना के बाबत विभागीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उच्चाधिकारियों का जो भी आदेश मिलेगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
भीरा थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि मामला विद्युत निगम का है। इस प्रकरण में विद्युत निगम या फिर मृतक के घरवाले यदि तहरीर देते हैं, तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।