{"_id":"658b221dd17ce24519040924","slug":"young-man-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-11764-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर मौजूद लोगो की भीड़ और आरपीएफ। संवाद
फरधान। बरगदिया गांव के युवक ने फरधान-देवकली स्टेशन के बीच हलुआपुर गांव के पास मैलानी से लखनऊ जा रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस लखीमपुर और फरधान पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बजे फरधान-देवकली रेलवे स्टेशन के बीच स्थित गांव हलुआपुर के पास एक युवक बाइक से आया। ग्रामीणों के अनुसार युवक ने बाइक रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी की और टहलने लगा। जैसे ही मैलानी-लखनऊ पैसेंजर हलुआपुर गांव से होकर गुजरी, युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान फरधान थाने के गांव बरगदिया निवासी हरपेज सिंह पुत्र कुलवंत सिंह (22) के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौर्य ने बताया कि प्रथम जांच में पता है कि युवक अपने घर से किसी बात से नाराज होकर आया था। दो-तीन वर्ष पहले मृतक के पिता की मौत जहर खाने से हुई थी। तभी से हरपेज सिंह अपने गांव में भाई-भाभी के साथ रहता था।