फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man appealed to the police to find his wife in Lakhimpur kheri

'साहब...मेरी पत्नी को ढूंढ दो': जिसके लिए कमाने गया बाहर, वो प्रेमी संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार

Mon, 18 Sep 2023 04:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 04:12 PM IST
सार

पीड़ित युवक की शादी 2021 में हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी रह रहे थे। इस साल जुलाई में युवक दूसरे शहर में नौकरी करने चला गया। एक दिन जब उसने पत्नी का नंबर पर कॉल की तो फोन स्विच ऑफ था। मां से पता किया तो उन्होंने बताया कि पत्नी अपने मायके गई है। शक होने पर युवक वहां से आ गया और ससुराल जाकर जानकारी की। 

विज्ञापन
young man appealed to the police to find his wife in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी उसे छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। युवक दूसरे शहर में नौकरी करने गया था। जब उसे सूचना मिली तो हैरान रह गया। वह घर वापस आ गया। उसने एसपी दफ्तर में प्रार्थनापत्र देकर पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


मझगईं थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह 2021 में निघासन थाने के एक गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों अच्छे से रह रहे थे। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए युवक जून 2023 को कुछ साथियों के साथ बाहर कमाने चला गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: अवैध संबंध... मां का कत्ल और कुंवारे चाचा को फंसाकर जमीन हड़पने का प्लान; चौंकाने वाली है कत्ल की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्नी का फोन स्विच ऑफ

युवक के घर पर उसकी मां व पत्नी ही थीं। युवक ने 23 जुलाई को पत्नी के नंबर पर कॉल लगाई तो फोन स्विच ऑफ था। इस पर उसने अपनी मां से बात की तो उन्होंने पत्नी के मायके जाने की बात कही। जब वह ससुराल पहुंचा तो वहां भी पत्नी नहीं मिली। युवक ने ससुराल के लोगों से जानकारी की। 

ससुराल के लोगों ने बताया कि विवाहिता का किसी से प्रेम प्रसंग है, जिसके साथ वह चली गई है। इससे युवक निराश होकर अपने घर वापस आ गया। उसने यहां आकर देखा तो 92 हजार के गहने और 20 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed