फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... Year has passed , and Solar lights were damaged

...साल भी नहीं गुजरा, और खराब हो गईं सोलर लाइटें

Sun, 29 Nov 2015 06:54 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Sun, 29 Nov 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
... Year has passed , and Solar lights were damaged
कस्बे में सांसद और क्षेत्र पंचायत प्रमुख निधि से सार्वजनिक स्थलों पर लगाई गईं अधिकतर सोलर लाइटें साल गुजरने से पहले ही खराब हो गईं। सोलर लाइटों के खराब होने से सार्वजनिक स्थलों पर सूरज ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। इससे आमजनों और राहगीरों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सांसद और क्षेत्र पंचायत निधि से सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को दूधिया रोशनी से जगमग करने को एक साल पहले सोलर लाइटें लगवाईं गईं थी। जो साल गुजरने से पहले ही निष्प्रयोज्य हो गईं । आलम यह है कि सूर्यास्त के साथ ढिबरी रोशनी की तरह टिमटिमाती हुईं राहगीरों को ये मुंह चिढ़ाती हैं।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी, हरिकिशन गोयल, इरफान अली, विनोद सिंह, राम संजीवन संखवार आदि ने आरोप लगाया कि इन्हें लोगों की सुविधा के लिए संबधित निधि से सार्वजनिक स्थलों पर लगवाया गया था। लोगों का कहना है आधा दर्जन से भी अधिक सोलर लाइटें पिछले कई महीने से खराब होने से रोशनी नहीं कर रहीं हैं। जिससे लोगों को अंधेरे में निकलना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों ने बांकेगंज कस्बे में खराब पड़ी सोलर लाइटों को ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed