{"_id":"5bb10f6e867a557f624a0c0b","slug":"yatish-creates-world-record-in-reading","type":"story","status":"publish","title_hn":"यतीश ने पढ़ने का बनाया विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यतीश ने पढ़ने का बनाया विश्व रिकॉर्ड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
yatish
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर-खीरी)। यतीश चंद्र शुक्ल ने 113 घंटे 23 मिनट पढ़कर रविवार को नेपाल के दीपक शर्मा के विश्व रिकॉर्ड 113 घंटे 15 मिनट को तोड़ दिया। अब सबसे अधिक समय तक पढ़ाई करने का विश्व रिकॉर्ड यतीश के नाम दर्ज हो गया।
यतीश चंद्र शुक्ल लखीमपुर जिले के रेहरिया गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 25 सितंबर की सुबह से कृषक समाज इंटर कालेज में पढ़ना शुरू किया था। इसकी मानिटरिंग गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से की गई। 30 सितंबर की दोपहर उन्होंने 113 घंटे 23 मिनट तक लगातार पढ़ाई कर अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करा लिया। गिनीज बुक की सहयोगी संस्था गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड के इंडिया हेड आलोक कुुमार ने यतीश चंद्र शुक्ल को प्रमाणपत्र देकर और बैज लगाकर सम्मानित किया।