{"_id":"0903f07a267117281dd1b3caacf5a01b","slug":"workshop-transformer-to-fix-the-game-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर ठीक करने में खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर ठीक करने में खेल
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 24 Jul 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी और ग्रामीण इलाकों में बार-बार ट्रांसफार्मरों के फुंकने से वर्कशॉप के मरम्मत कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। यहां बड़े पैमाने पर अनियमितता होने के कारण ठीक ढंग से ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग नहीं हो पा रही है, जिसके कारण बिजली लोड पड़ते ही ट्रांसफार्मर फुंक जा रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो लखीमपुर डिवीजन में 24 जून और जुलाई माह में 200 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं इनमें अधिकतर ट्रांसफार्मर ग्रामीण इलाकों के हैं।
बता दें कि शहर के गढ़ी रोड पर स्थित वर्कशॉप में जिले भर के 400 केवीए तक के ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की जाती है, लेकिन इनके लगाते ही फुंक जाने से बिजली अधिकारी खासे परेशान हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक ट्रांसफार्मरों की मरम्मत ठीक ढंग से न होने के कारण बिजली लोड डालते ही ट्रांसफार्मर फुंक जा रहे हैं। एक बिजली अधिकारी का कहना है कि घटिया रिपेयरिंग के कारण ही जून माह में करीब 170 और 24 जुलाई तक 130 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं, जो औसत से कई गुना ज्यादा हैं। इससे न सिर्फ ट्रांसफार्मरों को बदलने में दिक्कत आ रही है, बल्कि ट्रांसफार्मरों की ढुलाई आदि का खर्च बढ़ने से बिजली विभाग को नुकसान भी हो रहा है। लोगों को ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सो अलग। बावजूद इसके वर्कशॉप में गुणवत्ता विहीन रिपेयरिंग के काम में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
एसडीओ आरबी सिंह ने बताया कि लोड पड़ते ही ट्रांसफार्मर फुंकने का पहला कारण नमी और दूसरा कारण ओवरलोडिंग है। ट्रांसफार्मर की ठीक ढंग से रिपेयरिंग न होने के कारण ऐसी दिक्कत बार-बार आ रही है। इसके लिए वर्कशॉप के अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही बनती है। इस बाबत कई बार वर्कशॉप को सूचित भी किया जा चुका है।
स्टीमेट तैयार करने में जल्दबाजी
नए ट्रांसफार्मर को छह माह तक नि:शुल्क मरम्मत करने का निर्देश है, लेकिन अंडर गारंटी ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। वर्कशॉप के अधिकारी ट्रांसफार्मरों के मरम्मत के लिए नया स्टीमेट तैयार कर देते हैं इससे वर्कशॉप में मरम्मत कार्य कर रही कार्यदायी संस्था को लाभ पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
जिले में एक ही वर्कशॉप
ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए जिले में एक ही वर्कशॉप है, जिससे पलिया, तिकुनियां, मोहम्मदी, पसगवां, गोला, धौरहरा, निघासन समेत दूरदराज से ट्रांसफार्मरों को मरम्मत के लिए लाया जाता है। जिसके बाद वर्कशॉप के अधिकारियों-कर्मचारियों की मनमानी बढ़ जाती है।