फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Work on constructing a spur near Jasnagar village has begun.

Lakhimpur Kheri News: जसनगर गांव के पास ठोकर बनाने का काम शुरू

Thu, 11 Jun 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 11 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Work on constructing a spur near Jasnagar village has begun.
रेलवे ट्रैक के पास लगाई जा रहीं बालू भरी बोरियां । संवाद
तिकुनिया। भारत नेपाल सीमा के बीच तेज धार से बहने वाली मोहाना नदी पर सिंचाई विभाग की ओर से ठोकर निर्माण का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दो साल पहले जसनगर गांव के पास मोहाना नदी ने तेज धार के साथ तेजी से कटान शुरू किया था। इसके चलते ग्रामीणों ने गांव को बचाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर मांग की थी। इसपर सिंचाई विभाग ने पिछले वर्ष नदी किनारे जिओ ट्यूब बनाकर कटान को रोका था। इस बार दो महीना पहले सिंचाई विभाग की ओर से मोहाना नदी किनारे स्थित नानपारा मैलानी रेलवे लाइन तथा बांध रोड की सुरक्षा के लिए साढ़े 500 मीटर में बांध के किनारे पत्थर लगाने का काम पूरा किया है। अभी पत्थर लगाने का काम जारी है। विभाग का कहना कि ढाई सौ मीटर पत्थर अभी और लगाया जाएगा। इसके विभाग के अवर अभियंता नितिन कुमार यादव ने बताया कि जिओ ट्यूब के आगे साढे 500 मीटर में बोरियों में बालू भरकर नदी में डाला जा रहा है। इससे कटान पर रोक लगेगी रेलवे ट्रैक और बांध रोड की भी पूरी सुरक्षा पत्थर लगाकर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed