{"_id":"583050064f1c1b3b148fdf27","slug":"woods-arrived-photographer-to-capture-beautiful-moments","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद करने पहुंचे फोटोग्राफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद करने पहुंचे फोटोग्राफर
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
dudhwa
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैनन वाइल्ड क्लिक इंटरनेशन प्रतियोगिता का तीसरा दिन
वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी कंपटीशन के तीसरे दिन फोटोग्राफरों ने दुधवा में खूबसूरती को तलाशा। इसमें ग्रुपों में बंटे फोटोग्राफरों ने थीम आधारित फोटोग्राफी की। फोटोग्राफी दुधवा, किशनपुर तथा सलूकापुर में हुई।
दुधवा नेशनल पार्क में चल रहे कैनन वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी कंपटीशन के तीसरे दिन ग्रुपों में बांटे गए प्रतिभागी अपनी-अपनी जिप्सियों से दुधवा, किशनपुर तथा सोठियाना जंगल पहुंचे और यहां उन्होंने थीम आधारित फोटोग्राफी की। पहली थीम कवर शॉट के लिए तमाम फोटोग्राफर प्राकृतिक से लेकर दुधवा के वनस्पतियों में खूबसूरती तलाशते रहे। दूसरी थीम एनीमल इन द इंवॉयरमेंट, तीसरी थीम ब्लैंक एंड व्हाइट फोटो, चौथी थीम मिनीएचर वर्ड जिसमें कीड़े, मकड़ी, मेंढक आदि की फोटोग्राफी करने को लेकर भी फोटोग्राफरों में होड़ मची रही। कोई पत्ते पर मेढक रखकर फोटो खींच रहा था तो कोई जालों में लगी मकड़ी को अपने कैमरे में उतार रहा था। ग्रुप के मेंटर सौरव देसाई, तेजस सोनी और संदीप दत्त ने भी फोटोग्राफरों को अपनी-अपनी थीम बताईं। कैनन इंडिया के ब्रांड एंबेसडर शिवांग मेहता और कैनन इंडिया की सीपीएस मेंबर और मशहूर फोटोग्राफर अभिलाषा यादव के साथ ही जज की भूमिका निभा रहे दिल्ली के मशहूर फोटोग्राफर जगदीप राजपूत तथा बंगलूरू के गणेश शंकर ने सभी फोटोग्राफरों को शाम को टिप्स दिए। फोटोग्राफरों ने अपने-अपने फोटोग्राफ्स भी मेंटर और जजों को दिखाए। प्रतियोगिता का समापन 20 नवंबर को होगा और 21 को विजेताओं के नामों का एलान किया जाएगा।